अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

हाजीपुर सीट से नामांकन भरेंगे चिराग, चाचा पशुपति भी रैली में हो सकते हैं शामिल

हाजीपुर सीट से नामांकन भरेंगे चिराग, चाचा पशुपति भी रैली में हो सकते हैं शामिल बिहार की हाजीपुर सीट हॉट सीटों में से एक हैं. लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को इस सीट से अपना नामांकन करेंगे. इस नामांकन रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. बिहार

हाजीपुर सीट से नामांकन भरेंगे चिराग, चाचा पशुपति भी रैली में हो सकते हैं शामिल

Article Advertisement

हाजीपुर सीट से नामांकन भरेंगे चिराग, चाचा पशुपति भी रैली में हो सकते हैं शामिल बिहार की हाजीपुर सीट हॉट सीटों में से एक हैं. लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को इस सीट से अपना नामांकन करेंगे. इस नामांकन रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. बिहार की हाजीपुर सीट हॉट सीटों में से एक हैं. लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को इस सीट से अपना नामांकन करेंगे. इस नामांकन रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. सम्राट चौधरी के साथ ही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी नामांकन पर्चा भरे जाने के दौरान मौजूद रह सकते हैं. वहीं, सभी की निगाहें रालोजपा के नेता व चिराग के चाचा पशुपति पारस पर टिकी हुई है. पशुपति पारस लगातार चिराग के समर्थन में बोलते दिख रहे हैं. उधर चिराग की पार्टी ने पशुपति पारस को निमंत्रण भी भेजा है, लेकिन देखना यह है कि चाचा भजीते के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होते हैं या नहीं. हाजीपुर सीट से चिराग भरेंगे नामांकन चिराग पासवान सुबह 10.30 बजे हाजीपुर पहुंचेंगे, जहां सुभाष चौक, संस्कृत महाविद्यालय में नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वहीं, नामांकन पर्चा भरने से पहले चिराग ने पटना में विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. चिराग की नामांकन रैली में भाजपा के तमाम बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं. फिलहाल, पशुपति पारस हाजीपुर से सांसद हैं. पिछले लंब समय से चाचा-भतीजा में इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर विवाद चल रहा था और आखिरकार चिराग हाजीपुर से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. फिलहाल चिराग जमुई से सांसद है. इस बार जमुई लोकसभा सीट से चिराग ने अपने जीजा जी अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा है. चाचा पशुपति भी हो सकते हैं नामांकन रैली में शामिल बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. जिसमें एनडीए ने अपने सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें दी है. वहीं, रालोजपा को पार्टी ने साइडलाइन कर दिया है. पशुपति की पार्टी को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दी गई. जिसके बाद नाराज होकर पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा दे दिया था. पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बाद में सारी अटकलों पर विराम लग गया जब उन्होंने एनडीए नहीं छोड़ने का ऐलान किया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read