लड़खड़ाते हुए मंच से उतरे तेजस्वी यादव, वीडियो हुआ वायरल लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है, वहीं अररिया लोकसभा के सिमरा थाना क्षेत्र में भाषण खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव बगल के शौचालय गए. इसी क्रम में उनके पैर में मोच आ गयी और थोड़ी देर दर्द हुआ तो वह अचानक लड़खड़ा गये. लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है, वहीं अररिया लोकसभा के सिमरा थाना क्षेत्र में भाषण खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव बगल के शौचालय गए. इसी क्रम में उनके पैर में मोच आ गयी और थोड़ी देर दर्द हुआ तो वह अचानक लड़खड़ा गये. इसके बाद जब कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को लड़खड़ाते हुए देखा तो कुछ देर के लिए सभी स्तब्ध रह गए. इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया और फिर अपने साथियों की मदद से हेलीकॉप्टर तक ले गए. अब तेजस्वी यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. RJD के कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी आपको बता दें कि जब राजद के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का हालचाल जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि पेशाब करने के दौरान उनके नेता के पैर में थोड़ा खिंचाव आ गया, लेकिन वह बिल्कुल ठीक हैं और वह अपने दोनों पैरों पर चलकर हेलीकॉप्टर तक गए. वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त उनके पैर में मोच आ गई है. तेजस्वी यादव मिथिलांचल में कर रहे हैं कैंप वहीं आपको बता दें कि तेजस्वी यादव लगातार बिहार में चुनावी सभाएं कर रहे हैं और एनडीए पर जमकर निशाना साध रहे हैं. तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मंच साझा कर रहे हैं.बता दें कि तेजस्वी यादव फिलहाल मिथिलांचल में कैंप कर रहे हैं, यहां तेजस्वी यादव अगले 4 दिनों तक दरभंगा में रहेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे. दरभंगा और उजियारपुर सीट पर 13 मई को मतदान होना है. इसके अलावा 20 मई को सीतामढी और मधुबनी सीट पर चुनाव होना है, जबकि शनिवार को पीएम मोदी दरभंगा में रैली को संबोधित करेंगे. बिहार में तीसरे फेज में 54 प्रत्याशी मैदान में आपको बता दें कि तीसरे चरण में सभी पांच लोकसभा क्षेत्रों में 54 उम्मीदवार मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन 54 उम्मीदवारों में से तीन महिला उम्मीदवार हैं जबकि 51 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 19 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, जबकि 21 उम्मीदवार छोटी पार्टियों और संगठनों से हैं. बड़ी पार्टियों से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि 3 उम्मीदवार जेडीयू से हैं, एक उम्मीदवार बीजेपी से है और एक उम्मीदवार चिराग पासवान की एलजेपी राम विलास पार्टी से है. इसके अलावा आपको बता दें कि सभी 5 सीटों पर राजद से तीन, कांग्रेस से एक, कम्युनिस्ट पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी से एक उम्मीदवार मैदान में हैं. जहां सुपौल में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं मधेपुरा में सबसे कम 8 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Politics
लड़खड़ाते हुए मंच से उतरे तेजस्वी यादव, वीडियो हुआ वायरल
लड़खड़ाते हुए मंच से उतरे तेजस्वी यादव, वीडियो हुआ वायरल लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है, वहीं अररिया लोकसभा के सिमरा थाना क्षेत्र में भाषण खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव बगल के शौचालय गए. इसी क्रम में उनके पैर में मोच आ गयी और थोड़ी देर दर्द हुआ तो वह अचानक लड़खड़ा ग

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
