महाबोधी मंदिर से पैसे चुराते बौद्ध भिक्षु का लाइव वीडियो, भगवान बुद्ध के पैर छूकर मांगी माफी महाबोधी मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने का लाइव वीडियो सामने आया है।
आरोप बौद्ध भिक्षु पर लगे हैं, जिसकी शिनाख्त करके पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
वारदात गर्भगृह में लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हुई।
बिहार के गया में स्थित महाबोधी मंदिर से पैसे चुराने का लाइव वीडियो सामने आया है।
महाबोधी मंदिर के गर्भगृह से एक बौद्ध भिक्षु ने पैसे चुराए।
जाते समय वह भगवान बुद्ध के पैर छूकर उन्हें नमन करके माफी मांगता नजर आया।
घटना गर्भगृह में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
समिति ने CCTV फुटेज भी पुलिस को हैंडओवर कर दिया है, जिससे आरोपी की शिनाख्त करके पुलिस उसकी तलाश में जुटी गई है।
चोरी करने वाला भिक्षु करता था देखरेख बता दें कि बिहार में बोधगया के महाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
यहां प्रति वर्ष विभिन्न देशों के लाखों बौद्ध श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक दर्शन करने आते हैं।
महाबोधी मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन करके महाबोधी वृक्ष के नीचे साधना करते हैं, लेकिन गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के नीचे रखी दानपेटी से पैसे चोरी हो गए हैं।
श्रद्धालु दानपेटी में रुपये डालते हैं, जिन्हें गर्भगृह की देखभाल के लिए रखा गया बौद्ध भिक्षु निकाल कर ले गया।
गर्भगृह में सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए CCTV कैमरे में बौद्ध भिक्षु की हरकत कैद हो गई।
दानपेटी खुली मिली, बौद्ध भिक्षु गायब मिला वीडियो में नजर आ रहा है कि गर्भगृह की सेवा में तैनात बौद्ध भिक्षु देररात गर्भगृह में आता है।
दानपेटी खोलकर उसमें से पैसे निकालता है।
पैसों को अपने चीवर में रखता है।
उसके बाद वह भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पैर छूकर नमन करता है।
सुबह गर्भगृह में पूजा करने आए लोगों को दानपेटी खुली मिली और बौद्ध भिक्षु धम्मिका गायब मिला तो चोरी होने का शक हुआ।
CCTV कैमरे खंगालने पर धम्मिका चोरी करता दिखा।
चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर आकर CCTV फुटेज और चोरी की लिखित शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया।
Article Advertisement
World
महाबोधी मंदिर से पैसे चुराते बौद्ध भिक्षु का लाइव वीडियो, भगवान बुद्ध के पैर छूकर मांगी माफी
महाबोधी मंदिर से पैसे चुराते बौद्ध भिक्षु का लाइव वीडियो, भगवान बुद्ध के पैर छूकर मांगी माफी महाबोधी मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने का लाइव वीडियो सामने आया है। आरोप बौद्ध भिक्षु पर लगे हैं, जिसकी शिनाख्त करके पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वारदात गर्भगृह में लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हुई। बिहार के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
