अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

तेजस्वी ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा- बुजुर्ग होकर भी ज्ञान की बात नहीं करते.

तेजस्वी ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा- बुजुर्ग होकर भी ज्ञान की बात नहीं करते. रविवार को तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिर दिन था. इस दौरान सभी नेता चुनावी प्रचार में जुटे हुए दिखें. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने झंझारपुर लोकसभा सीट में रैली को संबोधित किया. रविवार को तीसरे चरण के चुनाव प्रच

तेजस्वी ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा- बुजुर्ग होकर भी ज्ञान की बात नहीं करते.

Article Advertisement

तेजस्वी ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा- बुजुर्ग होकर भी ज्ञान की बात नहीं करते. रविवार को तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिर दिन था. इस दौरान सभी नेता चुनावी प्रचार में जुटे हुए दिखें. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने झंझारपुर लोकसभा सीट में रैली को संबोधित किया. रविवार को तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिर दिन था. इस दौरान सभी नेता चुनावी प्रचार में जुटे हुए दिखें. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने झंझारपुर लोकसभा सीट में रैली को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में माहौल एकदम फिट है. चुनाव हमारे पक्ष में है और बीजेपी का सफाया होने वाला है. हम लोग जनता के मुद्दों को लेकर उनके बीच जा रहे हैं. आगे तेजस्वी ने कहा कि इस चुनाव में मुद्दा रोजगार है. अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी. वहीं, इस बार महिलाएं महागठबंधन को वोट दे रही हैं. मोदी सरकार 1400 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है तो वहीं अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो हम लोग 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे. साथ ही गरीब महिलाओं को साल में 1 लाख रुपये देंगे. जिसे लेकर महिलाओं में उत्साह है. 'पीएम मोदी बुजुर्ग होकर भी काम और ज्ञान की बात नहीं करते' बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी ने दरभंगा में रैली के दौरान तेजस्वी यादव के लिए शहजादा शब्द का इस्तेमाल किया था. पीएम मोदी ने शहजादा कहते हुए कहा था कि वो पूरे बिहार को अपनी जागीर समझते हैं. वहीं, पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें परिजादा बताया और कहा कि पीएम बुजुर्ग है, कुछ भी कह दें. इसके साथ ही तंज कसते हुए कहा कि हम तो जानते हैं कि बुजुर्ग लोग काम और ज्ञान की बात करते हैं, लेकिन पीएम मोदी बुजुर्ग होकर भी काम और ज्ञान की बात नहीं करते हैं. पहले अनंत सिंह बीजेपी की नजर में गुंडा थे रविवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह को पैरोल मिला है. अनंत सिंह पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर 15 दिन के लिए जेल से बाहर आए हैं. जिसे लेकर तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले हम लोग के साथ थे तो बीजेपी की नजर में गुंडा थे. अब चुनाव के समय में बाहर आ गए हैं. बीजेपी ने पैरोल पर अनंत सिंह को बाहर निकाला है तो अब उनकी नजर में वे संत हो गए हैं. बता दें कि तीसरे चरण के मतदान के चुनावी प्रचार का आज आखिरी दिन है. 7 मई को तीसरे चरण का मतदान पांच लोकसभा सीटों पर होना है. जिसमें सुपौल, खगड़िया, अररिया, मधेपुरा और झंझारपुर शामिल है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read