RJD ने दिया पीएम मोदी को जवाब, कहा- शहजादों से बैर नहीं, शहंशाह तेरी खैर नहीं बिहार में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. चुनाव को देखते हुए पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ रही है. नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को देश का शहजादा बताया. बिहार में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. चुनाव को देखते हुए पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ रही है. इन सबके बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को देश का शहजादा बताया. वहीं, पीएम के इस बयान पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये नौकरी देकर शहजादे बने हैं, लेकिन देश के दो शहंशाहों ने क्या किया है?
आगे आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 5 लाख नौकरी बेरोजगारों को दी है, लेकिन देश के शहंशाह शिव तक ही रह गए. वहीं, बिहार की जनता पर कहते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने ठान लिया है कि शहजादों से बैर नहीं और शहंशाह तेरी खैर नहीं. शहजादों से बैर नहीं और शहंशाह तेरी खैर नहीं एक सवाल का जवाब देते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी कितने दिन मुसलमान और पाकिस्तान करेंगे. पीएम को यह बताना चाहिए कि उन्होंने 10 सालों में क्या काम किया है?
देश में जवान, मजदूर, किसान सब परेशान हैं. अनंत सिंह को मिली पैरोल पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की सरकार खुद पैरोल पर है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पहले ही विधानसभा में कहा था कि हमारे विधायक को एनडीए वाले अपने पाले में ले गए हैं क्योंकि एनडीए की सरकार बाहुबलियों के दम पर सरकार बचाना चाहती है. एनडीए बाहुबलियों के दम पर सरकार बनाना चाहती है आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बाहुबली काम नहीं करता और हमारे नेता के साथ जनता का समर्थन है. आपको बता दें कि मोदी सरकार विपक्ष को लगातार परिवारवाद को लेकर घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस हो या आरजेडी दोनों ही पार्टियों को परिवारवाद के नाम पर घेरा जा रहा है. वहीं, विपक्ष रोजगार, महंगाई और किसान को अपना मुद्दा बनाकर मोदी सरकार को घेर रही है. इस बीच आरक्षण और धर्म को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है.
Article Advertisement
Politics
RJD ने दिया पीएम मोदी को जवाब, कहा- शहजादों से बैर नहीं, शहंशाह तेरी खैर नहीं
RJD ने दिया पीएम मोदी को जवाब, कहा- शहजादों से बैर नहीं, शहंशाह तेरी खैर नहीं बिहार में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. चुनाव को देखते हुए पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ रही है. नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को देश क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
