अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

तेजस्वी की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में कराई जांच, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह

तेजस्वी की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में कराई जांच, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच उनकी सेहत बिगड़ गई और उनके कमर का दर्द बढ़ गया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं.

तेजस्वी की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में कराई जांच, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह

Article Advertisement

तेजस्वी की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में कराई जांच, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच उनकी सेहत बिगड़ गई और उनके कमर का दर्द बढ़ गया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच उनकी सेहत बिगड़ गई और उनके कमर का दर्द बढ़ गया है. बीते सोमवार की शाम तेजस्वी ने पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में अपना एमआरआई कराया. जानकारी के अनुसार पिछले 10 दिनों से तेजस्वी के स्पाइनल सेग्मेंट में दर्द है. असहनीय दर्द होने के बाद तेजस्वी ने डॉक्टर को दिखाया. दर्द के बाद भी तेजस्वी दवाईयां और इंजेक्शन लेकर चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं. बीते दिन वीआईपी कैंडिडेट सुमन महासेठ के लिए चुनावी प्रचार करने के लिए तेजस्वी झंझारपुर पहुंचे थे. इस दौरान हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद गाड़ी से ही वह मंच तक पहुंचे और फिर कुर्सी पर बैठकर तेजस्वी ने जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दर्द की वजह से डॉक्टर ने तीन हफ्ते बेड रेस्ट के लिए कहा है लेकिन तीन हफ्ते में तो चुनाव ही खत्म हो जाएगा. बिगड़ती जा रही है तेजस्वी की सेहत कई जगहों पर यह कहा जा रहा है कि तीसरे चरण के मतदान तक तेजस्वी करीब 109 जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं. तेजस्वी के स्पाइनल सेग्मेंट में दर्द संतुलन बिगड़ने की वजह से हुआ है. कुछ दिन पहले ही अररिया से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तेजस्वी लड़खड़ाते हुए नजर आए थे. जिसके बाद अररिया लोकसभा के सिमरा थाना क्षेत्र में भाषण खत्म करने के बाद तेजस्वी बगल में बने शैचालय में पेशाब करने गए थे. इस समय भी वह लड़खड़ा गए थे, लेकिन वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें थाम लिया था. तीसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी का ट्वीट वहीं, इसे लेकर तेजस्वी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनके कमर में कुछ दिनों से दर्द था, जो अचानक बढ़ गया. तेजस्वी चुनावी सभा से लेकर सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. कुछ घंटे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा खि हारेगी 𝐍𝐃𝐀, हराएगी जनता. मूड यही है देश के मन का।आज तीसरे चरण की सभी सीटों पर मतदान करें एवं अपने परिजनों एवं मित्रों के मतदान की भी ज़िम्मेदारी उठाएं।

Article Advertisement

आपका कीमती वोट ही आपके क्षेत्र की हर समस्या का समाधान है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सम्मिलित होकर नफ़रत व झूठ को हराएं तथा संविधान और आरक्षण को बचाएं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read