अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में 60 फीसदी मतदान, दांव पर लगी है 54 प्रत्याशियों की किस्मत

बिहार में 60 फीसदी मतदान, दांव पर लगी है 54 प्रत्याशियों की किस्मत बिहार में तीसरे चरण का मतदान पांच सीटों पर हुआ. तीसरे चरण में वोटिंग परसेंट पहले और दूसरे चरण की तुलना में बेहतर दर्ज की गई. तीसरे चरण में बिहार में 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. बिहार में तीसरे चरण का मतदान पांच सीटों पर हुआ. तीसरे

बिहार में 60 फीसदी मतदान, दांव पर लगी है 54 प्रत्याशियों की किस्मत

Article Advertisement

बिहार में 60 फीसदी मतदान, दांव पर लगी है 54 प्रत्याशियों की किस्मत बिहार में तीसरे चरण का मतदान पांच सीटों पर हुआ. तीसरे चरण में वोटिंग परसेंट पहले और दूसरे चरण की तुलना में बेहतर दर्ज की गई. तीसरे चरण में बिहार में 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. बिहार में तीसरे चरण का मतदान पांच सीटों पर हुआ. तीसरे चरण में वोटिंग परसेंट पहले और दूसरे चरण की तुलना में बेहतर दर्ज की गई. बता दें कि पहले चरण का मतदान 48.23 फीसदी रहा तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 59 फीसदी हुआ. तीसरे चरण में बिहार में 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं, तीसरे चरण में सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया और झंझारपुर में हुआ. सबसे ज्यादा वोटिंग अररिया में दर्ज की गई. अररिया में 62.80 फीसदी मतदान हुआ तो दूसरे नंबर पर सुपौल रहा. सुपौल में 62.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इसके बाद मधेपुरा में 61 फीसदी, खगड़िया में 58.20 फीसदी और झंझारपुर में 55.50 फीसदी मतदान हुआ. इस तरह से प्रदेश में 60 प्रतिशत वोटिंग हुई. 5 लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर तीसरे चरण के वोटिंग में 5 लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. इनमें 51 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है. झंझारपुर से कुल 10 प्रत्याशी, अररिया से 9 प्रत्याशी, सुपौल से 15 प्रत्याशी, खगड़िया से 12 और मधेपुरा से 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं. बिहार में 2024 लोकसभा चुनाव में कुल 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. इन प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला झंझारपुर सीट एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल का सामना महागठबंध के सुमन कुमार महासेठ से होगा. सुपौल सीट पर जेडीयू नेता दिलेश्वर कामत और आरजेडी नेता के चंद्रहास चौपाल के बीच मुकाबला है. मधेपुरा में एनडीए की तरफ से दिनेश चंद्र यादव का मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप से होने वाला है. अररिया पर बीजेपी की तरफ से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को कैंडिडेट के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं आरजेडी की तरफ से पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम मुकाबले में है. आपको बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. चौथे चरण का चुनाव 13 मई को है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read