कांग्रेस ने भले ही साथ नहीं दिया, लेकिन उसके उम्मीदवारों के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं पप्पू यादव टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस से अलग हो निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव के सुर बदल गए हैं।
बिहार की पुर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे पप्पू यादव झारखंड की धनबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
भले ही कांग्रेस ने पप्पू यादव को न तो टिकट दिया और न ही उनका साथ।
लेकिन बिहार में पूर्णिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव झारखंड के धनबाद में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।
धनबाद से INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस की अनुपमा सिंह मैदान में हैं।
उनके लिए पप्पू यादव पिछले दो दिनों से धनबाद में प्रचार कर रहे हैं।
बिहार की पूर्णिया सीट से अपने दम पर पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है।
पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।
मतदान के बाद जहां यह कहा जा रहा है कि पप्पू यादव की स्थिति मजबूत है।
वहीं, पप्पू यादव और उनके समर्थकों के लिए यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
कांग्रेस ने नहीं दिया था पूर्णिया से टिकट पहले तो पप्पू यादव ने कांग्रेस से टिकट पाने की चाह में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था।
लेकिन जब टिकट देने की बात आई तो पूर्णिया की सीट आरजेडी के पास चली गई।
इसके बाद गुस्साए पप्पू यादव निर्दलीय ही मैदान में उतरे।
पप्पू यादव का साथ कांग्रेस ने नहीं दिया था।
पप्पू यादव को जनता का कितना साथ मिला इसका पता तो 4 जून को चलेगा लेकिन पप्पू यादव गिला-शिकवा भूल कर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार में लग गए हैं।
झारखंड के धनबाद से कांग्रेस की उम्मीदवार अनुपमा सिंह के समर्थन में पप्पू यादव प्रचार कर रहे है।
रोडशो में किया कांग्रेस का खुला सपोर्ट मंगलवार को पप्पू यादव ने धनबाद के कई इलाकों में रोड शो किया।
इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है।
अपने 10 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने देश को अत्याचार और झूठे वादों के सिवाय कुछ नहीं दिया।
बोकारो के लोहानचक में रोड शो के दौरान यादव ने कहा कि न केवल धनबाद बल्कि सारे देश में कांग्रेस की लहर बता रही है कि देश में आमजन की यानी आपकी अपनी कांग्रेस की सरकार आ रही है ।
बता दें कि धनबाद में 25 मई को मतदान होना है।
यहां से एनडीए की तरफ से बीजेपी के उम्मीदवार ढुल्लु महतो हैं।
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर धनबाद आए थे।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धनबाद में रोड शो कर चुके हैं।
NDA और INDIA गठबंधन दोनों के लिए धनबाद की सीट प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है।
Article Advertisement
Politics
कांग्रेस ने भले ही साथ नहीं दिया, लेकिन उसके उम्मीदवारों के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं पप्पू यादव
कांग्रेस ने भले ही साथ नहीं दिया, लेकिन उसके उम्मीदवारों के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं पप्पू यादव टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस से अलग हो निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव के सुर बदल गए हैं। बिहार की पुर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे पप्पू यादव झारखंड की धनबाद सीट से क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
