मुसलमानों के आरक्षण को लेकर बोले अश्विनी चौबे, पप्पू, गप्पू और सप्पू से नहीं बनेगी सरकार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर तीखे हमले किए. अश्विनी चौबे ने कहा कि जो लोग धर्म के आधार पर आरक्षण का दुरुपयोग करना चाहते हैं, वो पूरी तरह गलत है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर तीखे हमले किए. अश्विनी चौबे ने कहा कि जो लोग धर्म के आधार पर आरक्षण का दुरुपयोग करना चाहते हैं, वो पूरी तरह गलत है. अश्विनी चौबे ने कहा कि ये लोग पिछड़ों, अनुसूचित जाति और अति पिछड़े जाति सभी का आरक्षण लेकर मुसलमानों को देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र और कर्नाटक में उनका व्यवहार इस बात को स्पष्ट करता है. उन्होंने आगे कहा कि इंडी गठबंधन के लोग आरक्षण का दुरुपयोग करने में लगे हुए हैं. पप्पू, गप्पू और सप्पू से नहीं बनेगी सरकार केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आगे कहा कि ये लोग हमेशा सरकार बनाने की बात करते हैं, पर इनकी सरकार नहीं बनने वाली है. उन्होंने कहा कि ऊपर पप्पू, नीचे गप्पू और बगल में सप्पू से सरकार नहीं चलने वाली है. उन्होंने दावा किया है कि देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी. 'उसका पूरा खानदान समाप्त हो जाएगा' केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार बीजेपी जीरो पर आउट हो जाएगी का जिक्र किया, तब वह भड़क उठे. उन्होंने कहा कि उसको बोलो कि उसका जीरो शून्य हो जाएगा और उसका पूरा खानदान समाप्त हो जाएगा. मुसलमानों को आरक्षण देने के बयान पर लालू पलटे दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव कल यानी 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान अपने बयान से पलट गए. उन्होंने कहा कि रेजर्वेशन देने का आधार सामाजिक है, ना कि धार्मिक. उन्होंने इससे पहले कहा था कि देश में मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए. इस पर भाजपा नेताओं ने कहा था कि लालू देश के संविधान के विरुद्ध जाकर काम करना चाहते हैं. 13 मई को होगा चौथे चरण का मतदान आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान कल समाप्त हुए. वहीं, चौथे चरण के मतदान 13 मई को होने हैं. इनमें 5 जगह की सीटों दरभंगा, समस्तीपुर, उजियारपुर, बेगूसराय और मुंगेर पर मतदान होंगे.
Article Advertisement
Politics
मुसलमानों के आरक्षण को लेकर बोले अश्विनी चौबे, पप्पू, गप्पू और सप्पू से नहीं बनेगी सरकार
मुसलमानों के आरक्षण को लेकर बोले अश्विनी चौबे, पप्पू, गप्पू और सप्पू से नहीं बनेगी सरकार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर तीखे हमले किए. अश्विनी चौबे ने कहा कि जो लोग धर्म के आधार पर आरक्षण का दुरुप

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
