अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

ललन सिंह ने बताया क्यों कहा जाता है अनंत सिंह को 'छोटे सरकार', CM ने भी किया रिश्तों का खुलासा

ललन सिंह ने बताया क्यों कहा जाता है अनंत सिंह को 'छोटे सरकार', CM ने भी किया रिश्तों का खुलासा मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे अनंत सिंह (Anant Singh) के जेल से बाहर निकलते ही बिहार में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है. एक ओर जहां विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला कर रही है, तो वहीं खुद नीतीश क

ललन सिंह ने बताया क्यों कहा जाता है अनंत सिंह को 'छोटे सरकार', CM ने भी किया रिश्तों का खुलासा

Article Advertisement

ललन सिंह ने बताया क्यों कहा जाता है अनंत सिंह को 'छोटे सरकार', CM ने भी किया रिश्तों का खुलासा मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे अनंत सिंह (Anant Singh) के जेल से बाहर निकलते ही बिहार में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है. एक ओर जहां विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला कर रही है, तो वहीं खुद नीतीश कुमार अनंत सिंह की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे अनंत सिंह (Anant Singh) के जेल से बाहर निकलते ही बिहार में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है. एक ओर जहां विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला कर रही है, तो वहीं खुद नीतीश कुमार अनंत सिंह की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में मुंगेर से एनडीए के उम्मीदवार और अनंत सिंह के कट्टर विरोधी रहे ललन सिंह भी अनंत सिंह की जमकर तारीफें करते नजर आ रहे हैं. मुंगरे में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह ने कहा कि ये पूरा क्षेत्र तो अनंत बाबू का है. उन्होंने यहां के लोगों के लिए बहुत काम किया है ललन सिंह ने बताया अनंत सिंह को क्यों कहा जाता है छोटे सरकार ललन सिंह ने कहा कि यहां पर भी लोगों के साथ बहुत अन्याय होता था, पर अनंत बाबू सबके साथ न्याय करते थे. उनके इस इलाके में सबके साथ न्याय करने के कारण ही लोग इन्हें छोटे सरकार तक कहते हैं. अनंत सिंह ने अपने क्षेत्र में हर वर्ग के लिए काम किया. उन्होंने काम में कभी भी किसी तरह का भेदभाव नहीं किया. आपको बता दें कि अनंत सिंह ने जेल से बाहर निकलते ही कहा था कि ललन सिंह इस बार लोकसभा में 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे. नीतीश कुमार ने अनंत सिंह के साथ रिश्तों का किया खुलासा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुंगेर संसदीय क्षेत्र के पंडारक में आयोजित चुनावी सभा में मौजूद रहे. इस सभा में अनंत सिंह की पत्नी और जनता दल यूनाइटेड की विधायक नीलम देवी भी मौजूद रहीं. नीतीश कुमार ने सभा में नीलम देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति से हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. बीच में थोड़े बहुत मतभेद हुए पर अब हम साथ हैं. इनके पति और हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. हम लोग 1995 से साथ में हैं. लालू-राबड़ी परिवार पर साधा निशाना अपने चुनावी सभा के दौरान ललन सिंह ने लोगों को लालू सरकार की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि शायद आज के युवाओं को लालू के शासन के दौरान किस तरह का माहौल था, ये याद नहीं होगा क्योंकि वह तब शायद 5-6 साल के रहे होंगे, लेकिन आप इसके बारे में यहां के बुजुर्गों से पूछ सकते हैं कि यहां का माहौल कैसा था. लोगों में इतना दहशत और डर था कि वह अपने घरों से बाहर भी नहीं निकलते थे.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read