अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

विजय सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- राम कृपाल यादव से लालू उठवाते थे जूता-चप्पल

विजय सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- राम कृपाल यादव से लालू उठवाते थे जूता-चप्पल केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को बिहार के आरा लोकसभा सीट से नामांकन भरा. वहीं, प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राम कृपाल यादव को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हनुमान बता दिया. केंद्रीय ऊर्जा मंत्

विजय सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- राम कृपाल यादव से लालू उठवाते थे जूता-चप्पल

Article Advertisement

विजय सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- राम कृपाल यादव से लालू उठवाते थे जूता-चप्पल केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को बिहार के आरा लोकसभा सीट से नामांकन भरा. वहीं, प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राम कृपाल यादव को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हनुमान बता दिया. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को बिहार के आरा लोकसभा सीट से नामांकन भरा. वहीं, प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राम कृपाल यादव को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हनुमान बता दिया. इसके साथ ही विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव का राम कृपाल यादव का जूता-चप्पल उठाया करते थे. इसलिए अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया और पार्टी में दो बार सांसद भी बने. आगे सवाल उठाते हुए सिन्हा ने कहा कि राम कृपाल यादव को लालू यादव का दाहिना हाथ कहा जाता है तो फिर वे आरजेडी छोड़कर भाजपा में शामिल क्यों हुए?

Article Advertisement

वो आंख में आंसू लेकर आए थे. राम कृपाल यादव लालू का चप्पल-जूता उठाया करते थे वो लालू का चप्पल-जूता उठाया करते थे. इतना ही नहीं लालू यादव अपनी बेटी तक का चप्पल उठाने तक के लिए बोलते थे, लेकिन एक स्वाभिमानी व्यक्ति कभी अपने स्वाभिमान को नहीं बेच सकता है. राम कृपाल यादव बीजेपी में शामिल होकर सांसद बने, मंत्री बने और स्वाभिमान के साथ जी रहे हैं. हमारी पार्टी भाजपा हर समाज का सम्मान करती है. वहीं, आरजेडी पर निशाना साधते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि ये भ्रष्टाचारी लोग नोटों की ढेर पर सोते हैं. एक तरफ लालू यादव राजनीति की पवित्रता को नष्ट करके परिवारवार को आगे बढ़ा रहे हैं. 17 साल बनाम 17 महीना का ढोल बजा रहे खुद सत्ता से हटे तो अपने जाति को उत्ताराधिकारी नहीं बनाए, लेकिन अपने बेटे को उत्ताराधिकारी बनाया. बेटा कैसा है, दो बार डिप्ट सीएम बने. 15 साल तक बेटा अपने माता-पिता और 5-6 साल सीएम नीतीश के साथ सत्ता में रहे. तेजस्वी ने पांच विभाग के मंत्री रहते हुए एक भी नियुक्ति अपने विभाग के लिए नहीं निकाला. नीतीश कुमार के बहाली वाले रोडमैप को 17 साल बनाम 17 महीना का ढोल बजा रहे हैं. बता दें कि बिहार में तीन चरणों का मतदान हो चुका है. तीसरे चरण का मतदान पांच लोकसभा क्षेत्रों में हुआ. 5 लोकसभा क्षेत्रों में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ.      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read