जेडीयू ने मुंगेर में चली नई चाल, ललन सिंह के समर्थन में उतारा युवा नेता बिहार के बाहुबली नेताओं की लिस्ट में शामिल मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को जेल से बाहर निकले. जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. बिहार के बाहुबली नेताओं की लिस्ट में शामिल मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को जेल से बाहर निकले. जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. दरअसल, बाहुबली नेता 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं. अनंत सिंह के जेल से बाहर आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. विपक्ष लगातार उनके पैरोल को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रही है तो वहीं अनंत सिंह मुंगेर से एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह की जीत की भविष्यवाणी कर चुके हैं. जैसे ही अनंत सिंह के जेल से बाहर आते ही आरजेडी को लगा कि मुंगेर में उनका खेल खराब हो सकता है तो उन्होंने अशोक महतो को सपोर्ट करने के लिए मुकेश साहनी को चुनावी प्रचार में उतार डाला. उधर आरजेडी की चुनावी चाल को देखते हुए जेडीयू ने भी नई चाल चल दी है. जेडीयू ने मुंगेर में चली नई चाल ललन सिंह को सपोर्ट करने के लिए जेडीयू ने लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को उतार दिया है. चिराग ने ललन सिंह के साथ बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो भी किया. उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई. यह रोड शो मुंगेर के अथमलगोला से शुरू हुआ था जो बाढ़ में जाकर रुका. इस दौरान रास्ते में उनफर फूलों की बारिश भी की गई. ललन सिंह के समर्थन में उतारा युवा नेता बुधवार को बारिश के बीच भी चिराग लोगों के पास पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया. इसके साथ ही चिराग ने वहां मौजूद लोगों से सावधान रहने की अपील की. इतना ही नहीं चिराग ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को घेरते नजर आए. भाषण देते हुए चिराग ने कहा कि ना ही हमारे संविधान को किसी प्रकार का कोई खतरा है और ना ही हमसे कोई आरक्षण छीन सकता है. विपक्ष मुद्दाहीन हो चुका है इसलिए भ्रम फैलाकर वोट लेना चाहता है. हमें सावधान रहने की जरूरत है. 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होने वाला है. इस फेज में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा. बेगूसराय में भी 13 मई को वोट डाले जाएंगे. चौथे फेज में बेगूसराय, उजियारपुर, दरभंगा, मुंगेर और समस्तीपुर में वोट डाले जाएंगे.
Article Advertisement
Politics
जेडीयू ने मुंगेर में चली नई चाल, ललन सिंह के समर्थन में उतारा युवा नेता
जेडीयू ने मुंगेर में चली नई चाल, ललन सिंह के समर्थन में उतारा युवा नेता बिहार के बाहुबली नेताओं की लिस्ट में शामिल मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को जेल से बाहर निकले. जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. बिहार के बाहुबली नेताओं की लिस्ट में शामिल मोकामा क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
