अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर

पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव तेज कमर दर्द से परेशान हैं, फिर भी लगातार रैलियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने खड़े होने से भी मना किया ह

पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर

Article Advertisement

पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव तेज कमर दर्द से परेशान हैं, फिर भी लगातार रैलियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने खड़े होने से भी मना किया है और बेड रेस्ट का सुझाव दिया है। लेकिन इसके बाद भी वह लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। देश इस समय चुनावी रंग में रंगा हुआ है। लोकसभा चुनाव के 3 चरण पूरे हो चुके हैं और 4 बाकी हैं। इस बीच नेताओं की सभाएं और रैलियों का दौर चरम पर चल रहा है। वोट पाने के लिए नेता हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल है राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का। उनका दावा है कि बीते कई दिनों से वह कमर में तेज दर्द का सामना कर रहे हैं। इसके बाद भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं असहनीय कमर दर्द की वजह से पेन किलर इंजेक्शन और दवाएं लेकर आपके बीच घूम रहा हूं। इस पोस्ट में उनका एक वीडियो भी है जिसमें वह लोगों को अपनी कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते नजर आए। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स ने 3 सप्ताह तक बेड रेस्ट करने के लिए कहा है और पैदल चलना तो दूर खड़े होने के लिए भी मना किया है।   ‘आज नहीं लड़ा तो 5 साल और झेलेगी जनता’ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि इस हालात में भी मैं आपके साथ खड़ा हूं। चुनाव 5 साल में एक बार होता है। अगर आज भी आपके लिए नहीं लड़ा तो आपको 5 साल और गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। तेजस्वी ने कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं दिलाऊंगा, शांत नहीं बैठूंगा। बता दें कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और भाजपा पर तीखा हमला बोल रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read