अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

छठे चरण के चुनाव से पहले फिर बिहार आ रहे PM Modi, इन दो जिलों में करेंगे रैली

छठे चरण के चुनाव से पहले फिर बिहार आ रहे PM Modi, इन दो जिलों में करेंगे रैली बिहार में एक तरफ जहां सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार की तैयारी में हैं.   बिहार में एक तरफ जहां सभी राजनीतिक

छठे चरण के चुनाव से पहले फिर बिहार आ रहे PM Modi, इन दो जिलों में करेंगे रैली

Article Advertisement

छठे चरण के चुनाव से पहले फिर बिहार आ रहे PM Modi, इन दो जिलों में करेंगे रैली बिहार में एक तरफ जहां सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार की तैयारी में हैं.   बिहार में एक तरफ जहां सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार की तैयारी में हैं. इसको लेकर खबर ये भी है कि छठे चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं. अब 21 मई को पीएम मोदी सीवान और पूर्वी चंपारण में सभा करने वाले हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का यह सातवां दौरा होगा. आपको बता दें कि देश में आम चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 मार्च को हुआ था. चुनावी माहौल के बीच पीएम मोदी पहली बार 4 अप्रैल को बिहार आए थे. वहीं, उन्होंने जमुई से एनडीए प्रत्याशी और एलजेपी प्रत्याशी 'रामविलास' अरुण भारती के लिए चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी का दूसरा बिहार दौरा 7 अप्रैल को हुआ, जहां उन्होंने नवादा में बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए चुनावी रैली की. तीसरे दौरे में गया और पूर्णिया में की थी जनसभा आपको बता दें कि अप्रैल महीने में ही पीएम मोदी ने गया और पूर्णिया में अपनी तीसरी सभा की थी. गया में पीएम मोदी ने जीतन राम मांझी के लिए प्रचार किया तो पूर्णिया में जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिए वोट मांगे. वहीं 26 अप्रैल को पीएम मोदी ने सीमांचल के फारबिसगंज में चुनावी रैली को संबोधित किया और बिहार की सबसे चर्चित सीट मुंगेर में ललन सिंह के लिए रैली की. साथ ही पिछले डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री छह बार बिहार का दौरा कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने पटना में रोड शो किया. वहीं आपको बताते चले कि पीएम मोदी का बिहार में पांचवां दौरा मिथिलांचल का था. 4 मई को पीएम ने दरभंगा में एक विशाल रैली को संबोधित किया था. दरभंगा रैली के ठीक सात दिन बाद 12 मई को पीएम मोदी फिर से पटना पहुंचे और रोड शो किया. इसके अलावा, पीएम मोदी अगले दिन पटना साहिब भी गए और 13 मई को बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. वहीं पीएम मोदी ने हाजीपुर में चिराग पासवान के लिए लोगों से वोट मांगे. उन्होंने मुजफ्फरपुर में राजभूषण निषाद के लिए सभा की तो वहीं छपरा में भी पीएम मोदी ने जनसभा करते हुए राजीव प्रताप रूडी के लिए प्रचार किया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पीएम 21 मई को पूर्वी चंपारण और सीवान में चुनावी सभा करने वाले हैं. पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राधा मोहन सिंह मैदान में हैं, जबकि सीवान से जेडीयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी कुशवाहा मैदान में हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read