अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान, कहा- स्वर्गीय रामविलास पासवान को भेजा था...

तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान, कहा- स्वर्गीय रामविलास पासवान को भेजा था... पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से सवाल पूछा है. सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने चिराग को पुराना एहसान याद दिलाया. बिहार में पांचवें चरण के मतदान से पहले पक्ष-विपक्

तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान, कहा- स्वर्गीय रामविलास पासवान को भेजा था...

Article Advertisement

तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान, कहा- स्वर्गीय रामविलास पासवान को भेजा था... पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से सवाल पूछा है. सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने चिराग को पुराना एहसान याद दिलाया. बिहार में पांचवें चरण के मतदान से पहले पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है. प्रदेश के दो युवा नेता तेजस्वी यादव और चिराग पासवान दोनों की लोकप्रियता आसमान छू रही है तो दूसरी तरफ दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से सवाल पूछा है. सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने चिराग को पुराना एहसान याद दिलाया. जिसके बाद से सियासत और भी तेज हो चुकी है. तेजस्वी ने चिराग को उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान को लेकर एक पुरानी बात याद दिलाई है. आगे चिराग पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह जिस दिन से राजनीति कर रहे हैं, तब से आरएसएस के संग हैं. चिराग भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं. तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान तेजस्वी ने यह बात गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा. तेजस्वी ने चिराग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जरा पूछिए जब उनकी पार्टी में एक भी सांसद नहीं था तो रामविलास पासवान जी को आरजेडी ने राज्यसभा में भेजा था. इसके साथ ही चिराग से सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे जमुई से सांसद हैं, लेकिन 10 साल से सांसद होने के बाद भी वह 100 दिन बिहार में गुजारे हैं क्या? तेजस्वी जमुई में अपनी पार्टी का एक कार्यालय तक नहीं खुलवा पाए हैं. देश की जनता भाजपा से परेशान इसके साथ ही पासवान समाज पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि पासवान समाज सामाजिक न्याय की राजनीति पसंद करता है, ना कि भाजपा और आरएसएस की. वहीं, भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश की जनता भाजपा से परेशान हैं. इसलिए चेंज इन 24 की बात की जा रही है. वहीं, देश के युवा कह रहे हैं कि हमारा पेपर लीक कराने वाली पार्टी का हम इलेक्शन लीक कराएंगे. बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. प्रदेश में चार चरणों का मतदान किया जा चुका है. वहीं, 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read