असम के CM ने लालू यादव को लेकर दिया विस्फोटक बयान, सियासी हलचल तेज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (18 मई) को सीवान में एनडीए उम्मीदवार विजय लक्ष्मी कुशवाहा के समर्थन में प्रचार किया. वह एक विशाल जनसभा में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे थे. लोकसभा चुनाव के पाचवे चरण का मतदान 20 मई को होने वाला है इसको लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी भी जमकर देखने को मिल रही है. इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (18 मई) को सीवान में एनडीए उम्मीदवार विजय लक्ष्मी कुशवाहा के समर्थन में प्रचार किया. वह एक विशाल जनसभा में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे थे. इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर विस्फोटक बयान दे दिया है और साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. आपको बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि, ''सीवान की पवित्र धरती ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जैसे व्यक्ति को जन्म दिया. असम राहुल गांधी बोल रहे हैं मुसलमानों को आरक्षण देना चाहिए. कर्नाटक में हिंदुओं के ओबीसी का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण दिया. अब लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि पूरे देश में मुसलमान को आरक्षण देना है. मैं लालू यादव को बोलना चाहता हूं कि, मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाओ पाकिस्तान में, वहीं आरक्षण देना.'' इसके साथ ही आगे हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, ''राहुल गांधी सत्ता में आने के बाद चाहते हैं कि राम जी को दोबारा टेंट में रखें, लेकिन जब तक सूरज चांद है, तब तक राम मंदिर भी रहेगा.'' साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, ''400 सीट दीजिए मथुरा में शाही ईदगाह की जगह कृष्ण जन्मभूमि भव्य और ज्ञानवापी मंदिर बनेगा.'' '400 सीट दीजिए... लागू होगा ये कानून' - हिमंत बिस्वा सरमा साथ ही आपको बता दें कि आगे हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, ''एक-एक मुसलमान 4–4 शादियां कर लेता है, एक पत्नी को धर्मपत्नी मान लिया तो दूसरी-तीसरी शादी क्यों?
मुसलमान माताओं बहनों पर क्या गुजरेगा ये सोचना चाहिए. हिंदुओं की एक पत्नी, मुसलमानों की एक पत्नी. हिंदुओं का जो कानून होगा वही मुसलमानों का भी होगा. 400 सीट दीजिए ये कानून लागू होगा.'' '…वो कश्मीर भी हमारा होगा' - हिमंत बिस्वा सरमा इसके अलावा आगे सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, ''कश्मीर एक था, जब देश आजाद हुआ. नेहरू जी के कारणों से कश्मीर दो भाग में हुआ. एक भारत एक पाकिस्तान में, लेकिन हम मानते हैं कि वो हमारा है. 1972 में भारत ने पाकिस्तान को हराया. उस वक्त हम बोल सकते थे कि तब तक तुम्हारे लोगों को आजाद नहीं करें, जब तक कश्मीर नहीं दोगे, लेकिन इंदिरा गांधी ने तुष्टिकरण करने के लिए नहीं मांगा. नरेंद्र मोदी को 400 सीट दीजिए वो कश्मीर भी हमारा होगा.''
Article Advertisement
Politics
असम के CM ने लालू यादव को लेकर दिया विस्फोटक बयान, सियासी हलचल तेज
असम के CM ने लालू यादव को लेकर दिया विस्फोटक बयान, सियासी हलचल तेज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (18 मई) को सीवान में एनडीए उम्मीदवार विजय लक्ष्मी कुशवाहा के समर्थन में प्रचार किया. वह एक विशाल जनसभा में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे थे. लोकसभा चुनाव के पाचवे चरण का मतदान 20

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
