'जिनका भाई कहता हो हिंदुओं को...', गिरिराज सिंह का ओवैसी पर निशाना बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को बिहार पहुंचे थे. बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को बिहार पहुंचे थे, उनके दौरे के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, ''असदुद्दीन औवेसी ऐसे नेता हैं जो भारत ‘विभाजन’ स्थिति (विभाजन) में लाना चाहते हैं. वह ऐसे नेता हैं जिनका भाई कहता है कि वह 15 मिनट में हिंदुओं को मिटा देंगे. वह ऐसे नेता हैं जो राष्ट्रगान के दौरान कभी मौजूद नहीं रहते. बिहार में उनका विरोध होना चाहिए.'' वहीं, बिहार पहुंचकर असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि, ''वो तीसरी बार पीएम नहीं बनेंगे, इसका फैसला जनता करेगी.'' गिरिराज सिंह का ओवैसी पर हमला आपको बता दें कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ''वह इस देश को वापस 1947 की स्थिति में लाना चाहते हैं.'' बता दें कि जब गिरिराज सिंह से पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने औवैसी के बिहार दौरे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, ''ऐसा लगता है कि ओवैसी नहीं जिन्ना का जिन्न आ गया है. ओवैसी इस देश के ऐसे नेता हैं जो भारत को वापस 1947 की स्थिति में लाना चाहते हैं.'' साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, ''ओवैसी के अंदर जिन्ना का जिन्न है. जो ओवैसी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में उपस्थित नहीं होते हैं, जिनका भाई ये कहता है कि 15 मिनट में हम हिंदुओं को भारत को साफ कर देंगे, उस ओवैसी का बिहार में विरोध होना चाहिए.'' वहीं, आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी आज यानी शनिवार को बिहार दौरे पर पटना पहुंचे, वह काराकाट में अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे. इस सीट पर ओवैसी ने अति पिछड़ी जाति से आने वाली प्रियंका चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा है. इसके अलावा इस सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा, इंडिया गठबंधन से राजाराम सिंह को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार दौरे पर पटना पहुंचते हुए औवेसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. कहा कि, ''भाजपा को 400 सीट दें, मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर देंगे.'' इसके अलावा आगे अमित शाह के बयान पर आगे ओवैसी ने कहा कि, ''वह आरक्षण के साथ-साथ संविधान को भी खत्म कर देंगे, ये सब उनके इरादे हैं.'' 'उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे' - असदुद्दीन ओवैसी इसके साथ ही आपको बता दें कि आगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि, ''हमें उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.'' वहीं मुस्लिम आरक्षण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आगे कहा कि, ''वह (अमित शाह) सभी का आरक्षण खत्म कर देंगे. वह संविधान भी खत्म कर देंगे.'' वहीं दूसरी ओर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बिहार दौरे पर LJPR (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि, ''वे (असदुद्दीन ओवैसी) INDI गठबंधन को नुकसान पहुचाएंगे. प्रधानमंत्री की आज सभा रही, जिसमें इतनी भीषण गर्मी के बाद लोगों का जोश, उत्साह और जनसैलाब देखने को मिला. हमारा छठा और सातवां चरण भी स्पष्ट हो गया है. हमें (NDA) '400 पार' से कोई नहीं रोक सकता.''
Article Advertisement
Politics
'जिनका भाई कहता हो हिंदुओं को...', गिरिराज सिंह का ओवैसी पर निशाना
'जिनका भाई कहता हो हिंदुओं को...', गिरिराज सिंह का ओवैसी पर निशाना बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को बिहार पहुंचे थे. ब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
