अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 5 चरणों में ही बन गई NDA की सरकार

शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 5 चरणों में ही बन गई NDA की सरकार रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. अमित शाह ने सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कैमूर में जनसभा को संबोधित किया. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेता बिहार दौरा करते नजर आ रहे हैं. देश

शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 5 चरणों में ही बन गई NDA की सरकार

Article Advertisement

शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 5 चरणों में ही बन गई NDA की सरकार रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. अमित शाह ने सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कैमूर में जनसभा को संबोधित किया. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेता बिहार दौरा करते नजर आ रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री हो या फिर केंद्रीय मंत्री, सभी एक के बाद एक चुनावी रैली कर रहे हैं. 25 मई को पीएम मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तीन लोकसभा सीटों पर चुनावी प्रचार किया. वहीं, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. अमित शाह ने सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कैमूर में जनसभा को संबोधित किया. शाह ने भाषण की शुरुआत माता मुंडेश्वरी को नमन करते हुए किया. शाह ने कहा कि यह भूमि कर्पूरी ठाकुर की है, जिन्होंने पिछड़े और कमजोर वर्ग के लिए बहुत काम किया, लेकिन लालू यादव सामाजिक न्याय पर सिर्फ गोल-गोल बात करते हैं. कभी भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की चर्चा नहीं की, लेकिन पीएम मोदी ने देशभर के पिछड़ों को सम्मान दिया. इसके साथ ही शाह ने पांच चरणों के चुनाव में 310 सीटें एनडीए के खाते में आने की बात कही और बोला कि दो चरणों को मिलाकर एनडीए 400 पार सीटें लाएगी. पांच चरणों के चुनाव में एनडीए की 310 सीटें- शाह आगे शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ घमंडिया गठबंधन बना है. अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए लालू जी कांग्रेस की शरण में चले गए हैं, जो पिछड़ा विरोधी पार्टी है. कांग्रेस ने पिछड़ा, दलितों और गरीबों का हमेशा विरोध किया है. कांग्रेस ने काका कालेलकर की रिपोर्ट को दबा दिया, उनके हिस्से की रिजर्वेशन की फाइल दबा दी. उसके बाद मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी रोक दिया. राहुल गांधी के पिता जी राजीव गांधी ने इसका विरोध किया था, लेकिन मोदी जी ने अलग से आयोग बानकर पिछड़े समाज को संवैधानिक सम्मान देने का काम किया. कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को रोका भाषण देते हुए शाह ने दावा किया कि राहुल गांधी और लालू यादव कहते हैं कि मुसलमान को आरक्षण देंगे, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि वह किसका आरक्षण काटकर मुसलमान को देंगे. इन लोगों ने इन्हीं समाज का हिस्सा काटकर कर्नाटक, बंगाल और हैदराबाद में मुसलमानों को आरक्षण दिया है. साथ ही शाह ने कहा कि जब तक पार्लियामेंट में एक भी बीजेपी का सांसद बचेगा, तब तक हम किसी को भी आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे, यह मोदी की गारंटी है. लालू पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि 10 सालों में इन्होंने बिहार को क्या दिया, यह आप जानते हैं.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read