अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- पिता थक चुके हैं, बेटा भी थक जाएगा

अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- पिता थक चुके हैं, बेटा भी थक जाएगा अशोक चौधरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कह दी. अशोक चौधरी ने कहा कि राम लक्ष्मण की जोड़ी चुनाव लड़ रही है. कोई कितना भी सेंधमारी कर ले, कुछ नहीं होने वाला है. पिताजी थक चुके हैं, इस बार बेटी भी थक जाएगा. 1 जून को आखिरी चरण का चुनाव

अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- पिता थक चुके हैं, बेटा भी थक जाएगा

Article Advertisement

अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- पिता थक चुके हैं, बेटा भी थक जाएगा अशोक चौधरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कह दी. अशोक चौधरी ने कहा कि राम लक्ष्मण की जोड़ी चुनाव लड़ रही है. कोई कितना भी सेंधमारी कर ले, कुछ नहीं होने वाला है. पिताजी थक चुके हैं, इस बार बेटी भी थक जाएगा. 1 जून को आखिरी चरण का चुनाव होना है. इसे लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन बिहार में एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. पीएम मोदी लगातार बिहार दौरा कर रहे हैं तो उनके अलावा भाजपा के तमाम बड़े नेता भी चुनावी रैलियां करते नजर आ रहे हैं. 25 मई को पीएम मोदी लोकसभा के चुनावों के तारीखों की घोषणा होने के बाद 9वीं बार बिहार दौरे पर आए और तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने पाटलिपुत्र, काराकाट और बक्सर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. पीएम ने विपक्ष पर खूब जुबानी हमला बोला. वहीं, पीएम के साथ ही प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार भी एनडीए प्रत्याशी के लिए लगातार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. शनिवार को सीएम अगिआंव विधानसभा पहुंचे, जहां हो रहे उपचुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी प्रभुनाथ प्रसादे के लिए वोट अपील की. इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे. पिताजी थक चुके हैं, इस बार बेटी भी थक जाएगा बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कह दी. अशोक चौधरी ने कहा कि राम लक्ष्मण की जोड़ी चुनाव लड़ रही है. कोई कितना भी सेंधमारी कर ले, कुछ नहीं होने वाला है. पिताजी थक चुके हैं, इस बार बेटी भी थक जाएगा. वहीं, तेजस्वी के हर जगह नौकरी दिए जाने वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि किसी को कुछ बोलने के लिए पीएचडी और एमए की डिग्री चाहिए, कोई कुछ भी बोल सकता है. इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि ये लोग 2024 हार चुके हैं और 25 बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. वहीं, शाह के आरा की सभा में दिए बयान की पहले 5 चरणों में हम 310 सीट जीतने के दावे पर उन्होंने कहा कि हम पूरा बिहार घूम रहे हैं. देश नहीं घूमे हैं, लेकिन पूरे बिहार में एनडीए के खाते में 40 की 40 सीट आ रही है. तेजस्वी ने पीएम को लिखा पत्र वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम को लंबा चौड़ा पत्र लिखा है, जिसे लेकर जमकर सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है. तेजस्वी ने पत्र लिखकर पीएम के सामने संविधान और आरक्षण समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read