खाते में रुपये आने की किसने उड़ाई अफवाह?
सैकड़ों महिलाएं पहुंच गईं सीएसपी सेंटर कांग्रेस के घोषणा पत्र में केंद्र में सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने का वायदा इस बार लोकसभा चुनाव में किया गया था।
बिहार के कैमूर जिले में वायदे से जुड़ी अफवाह के बाद सैकड़ों महिलाएं अपना खाता खुलवाने के लिए पहुंच गईं।
जिसके बाद अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा।
महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेजा गया।
बिहार के कैमूर जिले में महिलाओं की सीएसपी सेंटर के बाहर भीड़ लग गई।
किसी ने अफवाह फैला दी कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से जो महिलाओं को एक लाख रुपये देने का वायदा किया गया था।
उसी स्कीम के तहत अब यहां खाते खोले जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना जो घोषणा पत्र जारी किया था।
उसमें केंद्र में सरकार बनने के बाद हर महिला को सालाना एक लाख रुपये देने का वायदा किया गया था।
लेकिन सरकार तो बनी नहीं, किसी ने मोहनिया नगर के अंतर्गत आते सीएसपी केंद्र पर खाता खुलवाने को लेकर अफवाह उड़ा दी।
जिसके बाद शनिवार अलसुबह से ही भारी संख्या में महिलाएं सीएसपी सेंटर पहुंचने लग गईं।
लोक लुभावने वायदे को लेकर अफसरों से हुई बहस लोकसभा चुनाव में महिलाओं को पैसे दिए जाने के लुभावने वायदे का असर चुनाव बीतने के बाद अफवाह के रूप में सामने आया।
प्रशासन को किसी ने बताया कि काफी महिलाएं कैमूर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से खाता खुलवाने के लिए मोहनिया पहुंच रही हैं।
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा महिलाओं को समझा गया।
लेकिन महिलाएं खाता खुलवाने को लेकर अफसरों से बहस करने लगीं।
काफी देर तक महिलाओं को समझाने के बाद मनाया गया।
जिसके बाद वे वापस गईं।
पार्षद प्रतिनिधि रविकांत ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को एक लाख दिए जाने की बात कही गई थी।
उसको लेकर ही महिलाएं खाता खुलवाने के लिए पहुंचीं।
भीड़ देखकर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी थी।
पूरे मामले पर मोहनिया बीडीओ संजय दास ने खंडन करते हुए बताया कि खाता खुलवाने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रखंडों से आ रही हैं।
खाता खुलवाने पर कुछ लाभ प्राप्त होता है, यह बिल्कुल अफवाह है।
ऐसा कोई स्कीम नहीं है, इतनी गर्मी है, उसके बावजूद अपने बच्चों को लेकर महिलाएं यहां पहुंच रही थीं।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे ऐसी किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
अपने घरों में रहें।
महिलाओं को वापस भेज दिया गया है।
Article Advertisement
Politics
खाते में रुपये आने की किसने उड़ाई अफवाह? सैकड़ों महिलाएं पहुंच गईं सीएसपी सेंटर
खाते में रुपये आने की किसने उड़ाई अफवाह? सैकड़ों महिलाएं पहुंच गईं सीएसपी सेंटर कांग्रेस के घोषणा पत्र में केंद्र में सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने का वायदा इस बार लोकसभा चुनाव में किया गया था। बिहार के कैमूर जिले में वायदे से जुड़ी अफवाह के बाद सैकड़ों महिलाएं अपना खाता खुलवाने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
