अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

JDU सांसद ने विवादास्पद बयान पर दी सफाई, कहा- यादव और मुसलमान का पर्सनल काम नहीं करेंगे

JDU सांसद ने विवादास्पद बयान पर दी सफाई, कहा- यादव और मुसलमान का पर्सनल काम नहीं करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सांसद ने ऐसा बयान दिया है कि बिहार के साथ-साथ देश में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सांसद ने ऐसा बयान दिया है कि बिहार के साथ-साथ देश में

JDU सांसद ने विवादास्पद बयान पर दी सफाई, कहा- यादव और मुसलमान का पर्सनल काम नहीं करेंगे

Article Advertisement

JDU सांसद ने विवादास्पद बयान पर दी सफाई, कहा- यादव और मुसलमान का पर्सनल काम नहीं करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सांसद ने ऐसा बयान दिया है कि बिहार के साथ-साथ देश में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सांसद ने ऐसा बयान दिया है कि बिहार के साथ-साथ देश में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है. जेडीयू की टिकट से सीतामढ़ी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले देवेश चंद्र ठाकुर ने यादव और मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक सभा में कहा कि उन्हें मुसलमान और यादवों का वोट नहीं मिला है इसलिए उनके पर्सनल काम नहीं करूंगा. जिसके बाद से प्रदेश में सियासी भूचाल मच चुका है. बयान देते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने मुसलमान और यादव जाति का नाम लेते हुए कहा कि उनके लिए बहुत सारे काम किए, लेकिन फिर भी इन्होंने वोट नहीं दिया. अगर मेरे पास ये लोग आते हैं, तो उनका स्वागत करता हूं, उन्हें चाय-मिठाई दूंगा, लेकिन उनका काम नहीं करूंगा. यादव और मुसलमानों के लिए नहीं करूंगा काम- देवेश चंद्र ठाकुर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि यादव और मुसलमान वोट करते समय जेडीयू में भी पीएम मोदी का चेहरा देखते हैं तो मैं काम करते समय लालटेन और लालू का चेहरा क्यों ना देखूं. जब विवाद बढ़ा और सांसद से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं यादव और मुसलमान का कोई पर्सनल काम नहीं करूंगा, लेकिन सावर्जनिक काम करता रहूंगा. देवेश चंद्र ठाकुर की बात करें तो वह दिग्गज राजनेता हैं और कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं. सांसद बनने से पहले वह बिहार विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं. 25 अगस्त, 2022 में उन्हें सभापति नियुक्त किया गया था. वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. सांसद बनने से पहले उन्होंने सभापति पद से इस्तीफा दे दिया था. 2002 से की राजनीतिक करियर की शुरुआत देवेश चंद्र ठाकुर की बात करें तो उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2002 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से किया. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद वे जेडीयू में शामिल हो गए. इसके बाद 2009, 2014 और 2020 में चुनाव लड़े और जीत दर्ज की.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read