अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता

नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भ्रष्टाचारा पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस विभाग में बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता है. जिसके बाद आरजेडी ने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं. बिहार में मुख्

नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता

Article Advertisement

नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भ्रष्टाचारा पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस विभाग में बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता है. जिसके बाद आरजेडी ने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री के एक बयान ने प्रदेश में सियासी पारा हाई कर दिया है. नीतीश सरकार का राजस्व भूमि सुधार विभाग हमेशा से खबरों में बना रहा है क्योंकि इस विभाग में कई बार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. जिसे लेकर खुद सीएम को भी हस्तक्षेप करना पड़ा है. वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की और इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कह दिया कि इस विभाग में बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता है. इसके साथ ही उन्होंने विभाग में चल रही गड़बड़ियों पर भी बोला और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा. दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं ईमानदारी से काम करता हूं और मेरी कुर्सी किसी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है. मैं अधिकारियों से भी यही उम्मीद करता हू्ं कि वह ईमानदारी से काम करेंगे.   'राजस्व विभाग में बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता' आगे बोलते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि मुझे पता है कि यह एक-दो दिन में विभाग में बदलाव नहीं आ पाएगा, लेकिन जब इच्छा शक्ति मजबूत होगी तो यह काम भी मुश्किल नहीं है. इसके साथ ही दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों से अपील की कि हम इस महीने 10 फीसदी भ्रष्टाचार को कम करने का अभियान शुरू करेंगे. इस दौरान उन्होंने एडीएम से भी सवाल पूछा कि क्या हम इस भ्रष्टाचार के दाग से मुक्त हो सकते हैं? राजस्व विभाग में एडीएम का आदेश लंबे समय तक लंबित पड़ा रहता है. बिना एडीएम की अनुमति के फिफो (फर्स्ट ईन, फर्स्ट आउट) का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए और जो भी इसका उल्लंघन करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. हमें अपने कामकाज में सुधार लाने की जरूरत है. विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा वहीं, अब दिलीप जायसवाल के दिए गए बयान पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने विपक्ष द्वारा लगाए जाने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों को कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अब तो उनके मंत्री भी कह रहे हैं कि बिना पैसे लिए विभाग में कोई काम नहीं होता.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read