अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर इस मुस्लिम नेता ने दिया विवादित बयान, बीजेपी के लिए कही ये बड़ी बात

वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर इस मुस्लिम नेता ने दिया विवादित बयान, बीजेपी के लिए कही ये बड़ी बात शकील अहमद खान ने कहा कि जदयू हों या रामविलास पासवान की पार्टी या फिर जीतन राम मांझी ये सभी लोग खुद को सेकुलर बताते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर चुप हैं. विपक्ष संसद में केंद्र के खिलाफ वोटिंग करेगा. वक्फ अधि

वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर इस मुस्लिम नेता ने दिया विवादित बयान, बीजेपी के लिए कही ये बड़ी बात

Article Advertisement

वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर इस मुस्लिम नेता ने दिया विवादित बयान, बीजेपी के लिए कही ये बड़ी बात शकील अहमद खान ने कहा कि जदयू हों या रामविलास पासवान की पार्टी या फिर जीतन राम मांझी ये सभी लोग खुद को सेकुलर बताते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर चुप हैं. विपक्ष संसद में केंद्र के खिलाफ वोटिंग करेगा. वक्फ अधिनियम में संशोधन की चर्चा जोरों पर है. केंद्र सरकार अगले हफ्ते संसद में वक्फ अधिनियम में संशोधन के लिए बिल ला सकती है. इससे पहले इस पर सियासत भी तेज हो चली है. असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब बिहार में भी इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है. पटना में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड के अधिकारों में संशोधन बिल लाने को लेकर शकील अहमद खान ने कहा कि बीजेपी देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है. देश में शांति का माहौल कैसे बिगड़े ऐसे मुद्दों पर विवाद पैदा करना ही बीजेपी का काम है.अल्पसंख्यकों के साथ जो माहौल है उनसे सवाल अल्पसंख्यक समाज पूछ रहा है. जो अल्पसंख्यकों और संविधान को बचाने का दम भरते हैं. जदयू हो या रामविलास पासवान की पार्टी या जीतन राम मांझी सभी लोग इस मुद्दे पर चुप हैं. जबकि ये सभी लोग खुद को सेकुलर बताते हैं. संसद में इस बिल का विरोध विपक्ष पूरजोर तरीके से करेगा. वक्फ का मतलब दान होता है- शकील अहमद शकील अहमद खान ने इस्लाम में वक्फ का मतलब भी समझाया. उन्होंने कहा कि वक्फ का मतलब दान होता है दान किए गए जमीन से कई सामाजिक काम चलाते हैं वक्फ के द्वारा वक्फ बोर्ड का मतलब दान बोर्ड होता है.अल्पसंख्यक पुरखों के दान की जमीन को बीजेपी हड़पना चाहती है. बीजेपी बोर्ड में संशोधन कर अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक सहायता के कार्य को रोकना चाहती है. बीजेपी अल्पसंख्यक समाज को बेइज्जत करने का काम कर रही है. देश में महंगाई गरीबी और किसाने की आर्थिक स्थिति में सुधार करने को लेकर तो कोई बिल नहीं लाना चाहती, लेकिन देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए पार्टी इस तरह का बिल लाना चाहती है. वक्फ बोर्ड के पास अगर कोई जमीन गई तो वापस लाना मुश्किल बता दें कि 1995 में वक्फ बोर्ड में पहला संशोधन कांग्रेस शासनकाल में हुआ था. इसके बाद दूसरा संशोधन 2013 में किया गया. इसमें कई ऐसी शक्तियां हैं जिससे वक्फ बोर्ड बेजा इस्तेमाल कर सकता है. एक बार जब कोई जमीन वक्फ के पास चली जाती है तो उसे पलट नहीं सकते. इसलिए केंद्र सरकार वक्फ अधिनियम में संशोधन लाने की योजना बना रही है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read