अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में शुरू हुई 'मिट्टी में मिलाने' वाली राजनीति, CM नीतीश-सम्राट चौधरी में जुबानी जंग

लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे के राजनीतिक गलियारों में अभी से ही गर्माहट आ गई है. अब बिहार में यूपी की तर्ज पर राजनीति शुरू हो गई है. ताजा मामले में बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को सियासी तौर पर

बिहार में शुरू हुई 'मिट्टी में मिलाने' वाली राजनीति, CM नीतीश-सम्राट चौधरी में जुबानी जंग

Article Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे के राजनीतिक गलियारों में अभी से ही गर्माहट आ गई है. अब बिहार में यूपी की तर्ज पर राजनीति शुरू हो गई है. ताजा मामले में बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को सियासी तौर पर मिट्टी में मिला देंगे. वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि करा दीजिए आखिर आपको रोक कौन रहा है. साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल के लोगों में बुद्धि बिल्कुल भी नहीं है. कुल मिलाकर चुनावी बयानबाजी शुरू हो चुकी है और शब्दों की मर्यादाओं को भी कहीं ना कहीं लांघने का काम भी शुरू हो चुका है.   .मिट्टी में मिला देंगे: सम्राट चौधरी BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के सीम सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सियासी तौर पर मिट्टी में मिला देंगे. साथ ही उन्होंने लालू यादव पर भी बीजेपी के द्वारा किए गए कथित तौर के एहसानों को गिनाया. सम्राट चौधरी नेक हा कि बीजेपी के कारण ही लालू यादव मसीहा बने हैं. चौधरी ने कहा कि 2024 और 2025 में हम लोगों को इस बात का कमिटमेंट करना होगा कि नीतीश कुमार को सियासी तौर पर मिट्टी में मिला देंगे. CM नीतीश का सम्राट चौधरी को जवाब-करा दीजिए कौन रोक रहा है?

Article Advertisement

सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बुद्धिहीन करार देते हुए कहा कि उन्हें आखिर रोक कौन रहा है, करा दीजिए. सीएम ने कहा कि ये सब जो बोल रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल लोगों को बुद्धि बिल्कुल भी नहीं है. मैंने आजतक इस तरह का बयान कभी नहीं दिया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read