अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बिहार स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में फारबिसगंज अनुमंडल के अधिवक्ता रहे एक दिन के अवकाश पर।

बिहार स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में फारबिसगंज अनुमंडल के अधिवक्ता रहे एक दिन के अवकाश पर। अररिया (फारबिसगंज) -बिहार स्टेट बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडे की हत्या के विरोध में शनिवार को फारबिसगंज अनुमंडलीय न्यायालय के बार एवं एड़वोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर

बिहार स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में फारबिसगंज अनुमंडल के अधिवक्ता रहे एक दिन के अवकाश पर।

Article Advertisement

बिहार स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में फारबिसगंज अनुमंडल के अधिवक्ता रहे एक दिन के अवकाश पर। अररिया (फारबिसगंज) -बिहार स्टेट बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडे की हत्या के विरोध में शनिवार को फारबिसगंज अनुमंडलीय न्यायालय के बार एवं एड़वोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर दिवगंत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा तथा सभी अधिवक्ताओं ने एक दिन के लिये न्यायिक कार्यो से अलग रहकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।शोकसभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष सकलदेव मंडल ने की।

Article Advertisement

उन्होंने कहा " वकीलों के शान रहे पांडेजी की हत्या से पूरा वकील समाज मर्माहत है। राज्य में वकील सुरक्षित नही है यह प्रदेश की ही नही बल्कि देश के वकीलों की घटना है।" युवा अधिवक्ता राहुल रंजन ने कहा "कामेश्वर पांडे भागलपुर के व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता एवं बिहार स्टेट बार कॉउंसिल के पूर्व अध्य्क्ष थे। साथ ही वे काफी लोकप्रिय एवं मिलनसार व्यक्ति थे।" ज्ञात हो कि बिहार स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय की निर्मम हत्या विगत पांच मार्च की रात्रि को कर दी गई थी। अधिवक्ताओं ने घटना में संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। शोक सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, तिलकधारी यादव, दुर्गानन्द प्रसाद, विश्वजीत यादव, युगल किशोर धारेवाल, सुरेश साह, भास्कर देव, तरुण सिन्हा, दीपक भारती, भूपेंद्र प्रसाद साह, शिवनारायण मंडल, मोहम्मद कमाल, राहुल रंजन, राजेश वर्मा, सुमन मिश्रा, विकास लाल दास, शिवानन्द मेहता,विभूति कांत झा, विजय कुमार निराला, संतोष लाल दास, मुस्सबिर,निशा, कर्ण,जया दुबे, राकेश देव,उर्मिला जैन,कौशल वर्मा, मुकेश विश्वास, सुनील विश्वास समेत बड़ी संख्या में दोनों संघ के अधिवक्ता उपस्थित थे। रिपोर्टर- मो० शोऐब अख्तर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read