अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Bihar Politics: कौन बनेगा बिहार में बीजेपी का 'योगी' ? क्या 'सम्राट' होंगे CM फेस

क्या 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी में मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ लिया है? दरअसल बिहार के राजनीतिक गलियारों में अब सम्राट चौधरी को बीजेपी का सीएम फेस के तौर पर पेश किए जाने को लेकर चर्चा हो रही है. इसकी श

Bihar Politics: कौन बनेगा बिहार में बीजेपी का 'योगी' ? क्या 'सम्राट' होंगे CM फेस

Article Advertisement

क्या 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी में मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ लिया है? दरअसल बिहार के राजनीतिक गलियारों में अब सम्राट चौधरी को बीजेपी का सीएम फेस के तौर पर पेश किए जाने को लेकर चर्चा हो रही है. इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की है. बिहार में बीजेपी CM फेस के साथ इस बार चुनाव में उतरेगी?

Article Advertisement

क्या किसी एक चेहरे पर बिहार बीजेपी एकजुट होकर चुनाव में ताकत झोंक सकेगी? सवाल तो अब यही उठ रहे हैं. सम्राट चौधरी पर दांव लगाएगी BJP? दरअसल, मंगलवार को बेगूसराय की एक सभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट किया और उनके लिए बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, सम्राट चौधरी जैसा हो के नारे भी लगवाये. गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद अब राजनीति भी तेज हो चुकी है. वहीं, गिरिराज सिंह के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मोदी और योगी के स्टाइल वाला ही बिहार में सीएम बनेगा.   महागठबंधन नेताओं ने कसा तंज सम्राट चौधरी को बतौर सीएम प्रोजेक्ट करने पर महागठबंधन नेताओं ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है और उसके बाद भी तेजस्वी यादव के आगे सम्राट चौधरी कोई मौका नहीं मिलने वाला है. बहरहाल, 2025 में बीजेपी से मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार कौन होगा ये तो समय बताएगा, लेकिन गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को प्रोजेक्ट कर नई सियासी बहस छेड़ दी है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read