अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

बिहार सरकार की स्पेशल स्कीम, किसानों को आम के पौधे के साथ मिलेंगे 50 हजार रुपये; जानें

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल बिहार में बागवानी की फसलों की खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. बागवानी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आर्थिक मदद भी दी जा रही है. इसी कड़ी में बिहार सरकार आम के बाग लगाने वाले किसानों को मुफ्त में पौधे दे रही है. इन पौधों की देखभाल के लिए स

बिहार सरकार की स्पेशल स्कीम, किसानों को आम के पौधे के साथ मिलेंगे 50 हजार रुपये; जानें

Article Advertisement

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल बिहार में बागवानी की फसलों की खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. बागवानी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आर्थिक मदद भी दी जा रही है. इसी कड़ी में बिहार सरकार आम के बाग लगाने वाले किसानों को मुफ्त में पौधे दे रही है. इन पौधों की देखभाल के लिए सरकार ने किसानों को अनुदान देने का भी फैसला किया है. इसके साथ ही इसके आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हितग्राहियों का चयन किया जाएगा. आम का बगीचा लगाने पर मिलेगी सब्सिडी आपको बता दें कि किसानों को आम का बाग लगाने और पौधों की देखभाल के लिए कुल 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि किसानों को 3 किस्तों में दी जाएगी। पहले साल में 60 फीसदी यानी 30 हजार रुपए दिए जाएंगे. वहीं, दूसरे वर्ष में 10,000 रुपये और तीसरे वर्ष में 10,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा, हालांकि यह राशि किसानों को तभी दी जाएगी जब उनके पौधे 80 से 90 प्रतिशत सुरक्षित होंगे. साथ ही सघन बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को यह लाभ दिया जा रहा है. इसके साथ ही बता दें कि बिहार सरकार आम की फसल के अलावा केले और अमरूद के बाग लगाने पर भी सब्सिडी दे रही है. अधिक जानकारी के लिए किसान उद्यानिकी विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं. बता दें कि इसको लेकर आप नजदीकी उद्यान विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं. किसान ऐसे करें आवेदन आपको बता दें कि अगर आप बिहार के किसान हैं और अपनी जमीन पर आम, केला और अमरूद का बाग लगाना चाहते हैं तो आप उद्यानिकी विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको '' horticulture.bihar.gov.in'' लिंक पर जाना होगा. इसके लिए किसान के पास वर्तमान जमीन रसीद, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक होना जरूरी है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read