अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बिहार के इन जिलों में बाढ़ का खतरा, खाली कराए जा रहे इलाके, खोले गए बराज के गेट

बिहार के इन जिलों में बाढ़ का खतरा, खाली कराए जा रहे इलाके, खोले गए बराज के गेट नेपाल में भारी बारिश से बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बिहार के सुपौल में कोसी नदी और बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है.   नेपाल में भारी बारिश से बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा

बिहार के इन जिलों में बाढ़ का खतरा, खाली कराए जा रहे इलाके, खोले गए बराज के गेट

Article Advertisement

बिहार के इन जिलों में बाढ़ का खतरा, खाली कराए जा रहे इलाके, खोले गए बराज के गेट नेपाल में भारी बारिश से बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बिहार के सुपौल में कोसी नदी और बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है.   नेपाल में भारी बारिश से बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बिहार के सुपौल में कोसी नदी और बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है. हालत ये है कि सुपौल में बराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं. कोसी बराज ने 34 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है. रात 2 से 4 बजे तक 4 लाख 62 हजार क्यूसेक पानी आया है. दोपहर बाद कई इलाकों में पानी घुसने की आशंका है. वहीं, बगहा में बैराज से 2 लाख 83 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिसके बाद बाढ़ की आशंका से लोग भयभीत हैं. वाल्मीकिनगर बैराज के खोले गए 36 गेट बगहा में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान देखा जा रहा है. वाल्मीकिनगर बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए हैं. बैराज से 2 लाख 83 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. बैराज पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. लोगों से तटबंधों पर सुरक्षित वापस लौटने की अपील की जा रही है. मधुबनी और बेतिया में बाढ़ का खतरा वहीं, मधुबनी के मधेपुर प्रखंड में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मधुबनी प्रशासन ने चेतावनी जारी की. नेपाल में मूसलाधार बारिश से कोसी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. बेतिया में भी बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. डीएम ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है. प्रभावित क्षेत्रों पर 24 घंटे निगरानी का आदेश दिया गया है. डीएम दिनेश राय खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read