अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बिहार में शराबबंदी कानून का हाल, कटिहार में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, अलग अंदाज में लाई जा रही थी शराब

बिहार में शराबबंदी कानून का हाल, कटिहार में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, अलग अंदाज में लाई जा रही थी शराब   इस अभियान में थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, अपर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, एस आई गौतम कुमार, पीएस आई सद्दाम हुसैन व अन्य शामिल थे. बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन कानून का धरातल पर

बिहार में शराबबंदी कानून का हाल, कटिहार में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, अलग अंदाज में लाई जा रही थी शराब

Article Advertisement

बिहार में शराबबंदी कानून का हाल, कटिहार में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, अलग अंदाज में लाई जा रही थी शराब   इस अभियान में थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, अपर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, एस आई गौतम कुमार, पीएस आई सद्दाम हुसैन व अन्य शामिल थे. बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन कानून का धरातल पर कोई असर नहीं होता दिख रहा है. ताजा मामले में कटिहार में 48 लीटर विदेशी शराब पुलिस को द्वारा बरामद की गई है. शराब की तस्करी मोटर साइकिल के माध्यम से की जा रही थी. मिली जानकारी के मुताबिक, कटिहारी के मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास वाहन जांच के दौरान एक मोटर साईकिल की तलाशी ली गयी तो इसमें तस्करी कर ले जाये जा रहे 48 लीटर विदेशी ब्रांड की शराब पुलिस ने बरामद की. मोटर साईकिल सवार युवक की पहचान मिर्जापुर निवासी अमीर लाल यादव एवं कमलेश यादव के रुप में हुई है. मनिहारी थाना में कांड दर्जकर कर मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धारा में शराब के साथ पकड़े गये दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है . इस अभियान में थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, अपर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, एस आई गौतम कुमार, पीएस आई सद्दाम हुसैन व अन्य शामिल थे. इसके पूर्व भी मनिहारी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर मेदिनीपुर घाट किनारे से दो मोटर साईकिल सहित बारह बोतल शराब पुलिस ने बरामद की थी और शराब तस्करी में शामिल मिलिक पोखर कन्ना से तीन लोगों को पकड़कर जेल भेजा था. मनिहारी थाना क्षेत्र के मियांपुर कालीगंज के पास पुलिस ने छः मोटर साईकिल सहित बंगाल निर्मित 207 लीटर बरामद की थी. बता दें कि मनिहारी अन्तर्राज्यीय सीमवर्ती क्षेत्र से सटे रहने के कारण अन्य राज्यों से यथा झारखंड, पश्चिम बंगाल से लाकर जिले के विभिन्न भागों में चोरी- छिपे पहुंचाये जाते हैं.समय समय पर पुलिस की छापामारी में पकड़े भी जाते हैं. उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो तो इस गोरखधंधे में शामिल सफेद पोश बेनकाब हो सकते हैं.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read