14 नवंबर को मांझी का मौन प्रदर्शन, PM मोदी का किया धन्यवाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश के पूर्व सीएम और हम संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच इन दिनों जुबानी जंग देखने को मिल रहा है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश के पूर्व सीएम और हम संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच इन दिनों जुबानी जंग देखने को मिल रहा है. जहां बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश ने जीतन राम मांझी पर भड़क उठे और उन्हें सीएम बनाए जाने को अपनी एक गलती बता दी थी. इतना ही नहीं उन्हें एक अयोग्य सीएम भी बताया था. जिसके बाद मांझी ने सीएम पर पलटवार करते हुए कहा था कि नीतीश ने उनकी योग्यता की वजह से सीएम नहीं बनाया था, यह तो उन्हें पता ही था लेकिन इस तरह से उन्होंने उनकी जाति धर्म के लोगों का अपमान किया. मांझी का मौन प्रदर्शन अब मांझी 14 नवंबर, 2023 को सुबह 11.30 बजे पटना उच्च न्यायलय के निकट अंबेडकर स्मारक पर जाकर मौन प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि इससे जुड़ी एक जानकारी मांझी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है और लिखा है कि मेरे अपमान के सहारे पुरे दलित समाज को ज़लील करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कल 14 नवम्बर 23 को सुबह 11.30 बजे पटना उच्च न्यायलय के निकट अंबेडकर स्मारक पर एक मौन प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें सभी संगठनों के साथ-साथ मैं भी उपलब्ध रहुंगा. जय बिहार पीएम मोदी ने किया मांझी का समर्थन आपको बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक सभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 2 दिन पहले बिहार विधानसभा में सदन के अंदर एक और दलित नेता, पूर्व सीएम का अपमान किया गया. मांझी दलितों में भी अति दलित है, उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और बुरी तरह से उन्हें अपमानित किया है. उन्हें एहसास दिलाया कि वह सीएम पद के योग्य नहीं थे. यह अहंकार की भावना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पहचान है. पीएम मोदी का मांझी ने किया धन्यवाद पीएम मोदी के समर्थन के बाद मांझी ने उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले दिनों जो घटना हुई, उसको लेकर सिर्फ हम ही नहीं बल्कि राज्य का दलित समुदाय शर्मसार हो गया है. वहीं, सीएम नीतीश ने दलित समुदाय के साथ ही देशभर की महिलाओं का भी अपमान किया.
Politics
14 नवंबर को मांझी का मौन प्रदर्शन, PM मोदी का किया धन्यवाद
14 नवंबर को मांझी का मौन प्रदर्शन, PM मोदी का किया धन्यवाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश के पूर्व सीएम और हम संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच इन दिनों जुबानी जंग देखने को मिल रहा है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश के पूर्व सीएम और हम संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच इन दिनों जुबानी जंग देखने को

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
