अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

लालू का बड़ा बयान, कहा- राबड़ी को नहीं तो तुम्हारी पत्नी को बनाएंगे मुख्यमंत्री

लालू का बड़ा बयान, कहा- राबड़ी को नहीं तो तुम्हारी पत्नी को बनाएंगे मुख्यमंत्री आज इस देश में जो हालत है, आपसे छिपा हुआ नहीं है. किस तरह से धर्म के नाम पर अर्धम किया जा रहा है. जहां-जहां भाजपा का राज है यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है.   मंगलवार को बीजेपी ने यादव मिलान समारोह का आयोजन किया,

लालू का बड़ा बयान, कहा- राबड़ी को नहीं तो तुम्हारी पत्नी को बनाएंगे मुख्यमंत्री

Article Advertisement

लालू का बड़ा बयान, कहा- राबड़ी को नहीं तो तुम्हारी पत्नी को बनाएंगे मुख्यमंत्री आज इस देश में जो हालत है, आपसे छिपा हुआ नहीं है. किस तरह से धर्म के नाम पर अर्धम किया जा रहा है. जहां-जहां भाजपा का राज है यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है.   मंगलवार को बीजेपी ने यादव मिलान समारोह का आयोजन किया, जिसमें यादव समाज के लोगों के द्वारा बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई. इस दौरान नवल किशोर यादव, नित्यानंद राय समेत कई बड़े यादव नेता नजर आए. जहां नवल किशोर ने यादवों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो कंस के साथ थे, वो लोग लालू यादव का समर्थन कर रहे हैं और जो कृष्ण के साथ थे, वो नरेंद्र मोदी के साथ है. वहीं, अब विपक्ष पर पलटवार करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कृष्ण भगवान जिस तरह से अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत पर उठाकर समस्त प्राणियों की रक्षा की, इतिहास में सब कुछ लिखा हुआ है, आप सब लोग जानते हैं. आज इस देश में जो हालत है, आपसे छिपा हुआ नहीं है. किस तरह से धर्म के नाम पर अर्धम किया जा रहा है.   बीजेपी कर रही यदुवंशियों को खंडित राजनीति में धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है और राजनीत में गद्दी पर बैठने के लिए कृष्ण भगवान और धर्म का दुरुपयोग किया जा रहगा है. इसका हम लोग को संकल्प लेना है, आज के दिन हम ये सब चलने नहीं देंगे और श्री कृष्ण के बताए गए रास्ते पर सभी भारतवंशियों की रक्षा करेंगे. आज देख रहे थे भाजपा के दफ्तर में, यदुवंशी के नाम पर कंस लोग जुटे हुए थे, उनको कोई कुछ नहीं सुझता है, लालू यादव, अरे लालू यादव नहीं होते तो तुम कहां होते. कमजोर तबके को नहीं डालने दिया जाता था वोट यदुवंशियों को यादवों को खंडित किया जा रहा है, जहां-जहां भाजपा का राज है यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है. कृष्ण भगवान ने कमजोर लोगों की रक्षी की उसी तरह से हमलोगों की सरकार ने 75 फीसदी आरक्षण किया, जो कभी किसी ने सोचना नहीं था. रिजर्वेशन के अलावे लाखों लोगों को शिक्षक बनाया गया. गांव-गांव में लड़कियां और लोग शिक्षक बने रहे हैं और लाखों बहाली होने वाली है. कोई रास्ता नहीं था पहले, अब रास्ता बनाया गया और उसे मजबूत किया गया. हमारे शासन से पहले कमजोर तबके के लोगों को वोट डालने नहीं दिया जाता था, लोग जबरदस्ती कर लेते थे. जनसंख्या का उपयोग नहीं होने देते थे. राबड़ी देवी को नहीं तो तुम्हारी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे यादवों के नाम पर कैबिनेट मंत्री है, नित्यानंद राय नाम है, वो ठेकेदार था, ठेकेदारी करता था. रामकृपाल यादव पटना बस स्टेशन पर टैंपो चलवाना और नोट दोगुना करना और होटल कब्जा कर के उस पर रहना काम था. हमको बाद में मालूम हुआ ये सब पूरा टोली को बदनाम कर रहा है. यादव एक है, यादव दो नहीं है. ये लोग यादवों की शक्ति को खंडित करता है और इसका गढ़ है हाजीपुर. जो केंद्रीय राज्य मंत्री बने हैं, वह पहले राजद में आना चाहते थे. बीजेपी ने उनको बुलाया था कि मुख्यमंत्री बनाएंगे, यादवों का मुख्यमंत्री बनाना है. अभी तक नित्यानंद राय का देखा कि लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया, तो राबड़ी देवी को नहीं तो तुम्हारी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read