अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, जानिए मामला

आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, जानिए मामला बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी.   बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी. विधानसभा में जहां अपने बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार लंबे समय तक विपक्ष के निशाने पर रहे तो वहीं इस सदन

आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, जानिए मामला

Article Advertisement

आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, जानिए मामला बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी.   बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी. विधानसभा में जहां अपने बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार लंबे समय तक विपक्ष के निशाने पर रहे तो वहीं इस सदन में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. राज्य सरकार ने प्रदेश में आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया. राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. बता दें कि विधानमंडल के दोनों सदनों में आरक्षण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया गया. जिसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के हस्ताक्षर के बाद 21 नवंबर को आरक्षण की नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई. आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि ये मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. आपको बता दें कि बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने आरक्षण का दायर बढ़ाने का फैसला किया. जनहित याचिका गौरव कुमार व नमन श्रेष्ठ ने दायर की है और साथ ही आरक्षण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को आगे लाने व उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण लाया गया था, ना कि जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था. बिहार सरकार ने जो 2023 का संशोधित अधिनियम पास किया है, वह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है. नीतीश सरकार का अहम फैसला आपको बता दें कि बिहार सरकार ने जातीय गणना खुद ही राज्य में कराई थी. राज्य सरकार ने जातीय गणना के साथ ही आर्थिक सर्वे भी कराया था. जिसके हिसाब से ही विधानसभा में आरक्षण बिल पास किया गया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read