चुनावी तैयारी को धार देने पटना पहुंचे BL संतोष, इन जिलों के जिलाध्यक्ष पर लगेगी मोहर - BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025 चुनावी साल में बीएल संतोष का यह बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पार्टी दफ्तर में बैठक शुरू हो गई है. पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुट गई है. चुनावी साल में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के साथ मंथन कर रहे हैं. तीन दिनों तक बिहार में रहेंगे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री: भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बिहार दौरे पर हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बीएल ने सन्तोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में बैठक की और आगामी रणनीतियों पर विमर्श किया. संघ के नेताओं के साथ हुई मंथन: जातिगत जनगणना पर नरेंद्र मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद भाजपा नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गई है. 2025 के विधानसभा चुनाव को कैसे फतह किया जाए इसे लेकर बैठकों का डर शुरू हो चुका है. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं. बैठक में पहुंचे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. प्रदेश कमेटी के गठन पर मोहर लगेगी: लोकसभा चुनाव के दौरान 6 सीटों पर मिले हार की समीक्षा भी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री करेंगे उन इलाकों में कैसे पार्टी और गठबंधन मजबूत हो इस पर विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा बीएल संतोष संगठन पर्व की भी समीक्षा करेंगे. कई जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है और कुछ मंडलों में मंडल अध्यक्ष का मसला भी लटका हुआ है. बिहार बीजेपी की प्रदेश कमेटी का गठन भी नहीं हुआ है. प्रदेश कमेटी के गठन पर भी मोहर लगने की संभावना है. सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा: बीएल संतोष भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे और विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश के पदाधिकारी के साथ भी बैठक करेंगे. इसके अलावा भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी वह हिस्सा लेंगे और नेताओं के साथ आगामी रणनीति और गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर भी विमर्श करेंगे. "राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिहार आए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा. बिहार में संगठन पर्व चल रहा था संगठन पर्व को लेकर भी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नेताओं के साथ बैठक करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा." - प्रेम रंजन पटेल, प्रवक्ता
Article Advertisement
Politics
चुनावी तैयारी को धार देने पटना पहुंचे BL संतोष, इन जिलों के जिलाध्यक्ष पर लगेगी मोहर - BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025
चुनावी तैयारी को धार देने पटना पहुंचे BL संतोष, इन जिलों के जिलाध्यक्ष पर लगेगी मोहर - BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025 चुनावी साल में बीएल संतोष का यह बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पार्टी दफ्तर में बैठक शुरू हो गई है. पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुट गई है. चुन
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
