अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’; बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश कुमार का पोस्टर

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’; बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश कुमार का पोस्टर बिहार में छिड़े पोस्टर वार के बीच नीतीश कुमार का पोस्टर वायरल हो रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नीतीश कुमार को खलनायक बताया गया है। यह पोस्टर राबड़ी की पार्टी ने ही लगाया है। आइए वीडियो में पोस्टर देखत

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’; बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश कुमार का पोस्टर

Article Advertisement

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’; बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश कुमार का पोस्टर बिहार में छिड़े पोस्टर वार के बीच नीतीश कुमार का पोस्टर वायरल हो रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नीतीश कुमार को खलनायक बताया गया है।

Article Advertisement

यह पोस्टर राबड़ी की पार्टी ने ही लगाया है। आइए वीडियो में पोस्टर देखते हैं... बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आजकल दोनों दलों के बीच जहां जुबानी जंग चल रही है, वहीं पोस्टर वार भी छिड़ा हुआ है। आज फिर एक पोस्टर वायरल हुआ, जो काफी चर्चा में भी है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के आवास के सामने एक नया पोस्टर लगा है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर में लिखा है, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’, उन पर महिलाओं का अपमान करने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। -     लालू यादव के घर के बाहर भी लगा पोस्टर बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर भी एक पोस्टर लगा था। इस पोस्टर को भी लालू की पार्टी ने ही लगाया था और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ था। इस पोस्टर पर लिखा था- ‘न झुका हूं, न झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने अपने पटना स्थित ऑफिस में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद ही बिहार में पोस्टर वार छिड़ गया। लालू यादव की पार्टी लगातार नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड पर तंज कस रही है। पोस्टरों के जरिए निशाने साधे जा रहे हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read