‘पार्टी टूटी, दिल टूटा, अब घर तोड़ने की तैयारी’; पशुपति कुमार पारस बोले- मैं चाहता हूं कि बंटवारा हो बिहार में पासवान परिवार में छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है।
पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर बंटवारा होने की इच्छा जताई है।
उन्होंने कहा हैं कि 50 साल से जॉइंट फैमिली है, लेकिन अब बंटवारा चाहते हैं सभी तो बंटवारा होना चाहिए और सभी को उनका हिस्सा मिलना चाहिए।
बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान के बीच छिड़ा पारिवारिक विवाद गहरा गया है।
बीते दिन हाजीपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एक बड़ा बयान दे दिया है।
उन्होंने कहा कि पहले पार्टी टूटी, दिल टूटा, अब घर तोड़ने की तैयारी सुनियोजित तरीके से चल रही है।
वह भी चाहते हैं कि अब शहरबनी से लेकर दिल्ली तक बंटवारा हो।
पशुपति कुमार पारस ने यह बयान पारिवारिक पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर दिया है।
संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आया है।
भाभी अंगूठा लगाती, FIR पर साइन हैं, जांच हो पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 50 वर्ष से हमारी बड़ी भाभी वहीं रहती हैं, जिन्हें हम अपने बड़ी मां मानते हैं।
हमारी पैतृक संपत्ति है, जिसमें हम तीनों भाई रहते हैं।
हमारे परिवार सहित सभी लोगों का परिवार वहीं रहता है।
यह राजनीतिक मतभेद है।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी है।
हम इस पर विशेष बात नहीं करेंगे।
घर की बात है और हम घर में ही रखेंगे।
रामविलास पासवान जी की पत्नी पढ़ी-लिखी नहीं है और थाने में जो FIR हुई है, उसमें दस्तख्त कराकर भेज दिया गया है, जबकि वह अंगूठा लगती हैं, इसलिए यह जांच का विषय है।
3 भाई हैं और तीनों को उनका हिस्सा मिलना चाहिए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जब जांच होगा तो सब कुछ पता चल जाएगा।
बंटवारा होना चाहिए, हम इसके पक्ष में हैं।
दिल्ली, पटना, खगड़िया, शहरबनी जहां पर भी जो भी है, उसका बंटवारा होना चाहिए।
उनका जो हक बनता है, उन्हें मिलना चाहिए।
हम 3 भाई हैं और तीनों भाई को हिस्सा मिलना चाहिए।
रामविलास पासवान जी का जो हिस्सा है, वह भाभी मां को मिलना चाहिए।
वह अपने हिस्सा में से भी उन लोगों को दे देंगे, उनके पति नहीं है।
50 वर्ष से मेरी जॉइंट फैमिली है।
जब दल बंट गया तो दिल भी बंट गया।
दल तो कभी जुड़ सकता है, लेकिन दिल कभी नहीं जुड़ सकता है।
Article Advertisement
Politics
‘पार्टी टूटी, दिल टूटा, अब घर तोड़ने की तैयारी’; पशुपति कुमार पारस बोले- मैं चाहता हूं कि बंटवारा हो
‘पार्टी टूटी, दिल टूटा, अब घर तोड़ने की तैयारी’; पशुपति कुमार पारस बोले- मैं चाहता हूं कि बंटवारा हो बिहार में पासवान परिवार में छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर बंटवारा होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा हैं कि 50 साल से जॉइंट फैमिली है, लेकिन अब बंटवारा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
