'उनका हक है..' नीतीश कुमार को लेकर नरम पड़े राबड़ी देवी के तेवर नीतीश कुमार को लेकर राबड़ी देवी सॉफ्ट नजर आईं. कई मुद्दों को लेकर एनडीए सरकार पर हमला किया लेकिन सीएम के खिलाफ कुछ नहीं कहा. पटना: बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन भी काफी हंगामेदार रहा. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं बिहार विधान परिषद से बाहर आते समय बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान नीतीश कुमार को लेकर राबड़ी देवी नरम नजर आईं. हालांकि स्मार्ट मीटर को लेकर हमला जरूर किया. नीतीश को लेकर नरम पड़े राबड़ी के तेवर!: आरजेडी के तमाम नेता लगातार नीतीश सरकार पर हमला कर रहे हैं. वहीं शुक्रवार को राबड़ी के तेवर मुख्यमंत्री को लेकर काफी नरम दिखे. राबड़ी देवी से जब सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकलने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि अच्छी बात है. सभी को यात्रा करने का अधिकार है. इस दौरान नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करेंगे, इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि अच्छी बात है महिलाओं को सम्मान मिलेगा. बिहार में बंद हो स्मार्ट मीटर: राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी है, घोटाला हो रहा है, सरकार सुन नहीं रही है. उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान जो मुद्दे हमने उठाए हैं वो वाजिब हैं सरकार को इस मुद्दे पर जनता को जवाब देना होगा. स्मार्ट मीटर को बंद नहीं करेंगे तो कम से कम इसके अनियमितत बिल की समस्या को दूर किया जाए. इस ओर सरकार विशेष ध्यान दे. "स्मार्ट मीटर में बहुत बड़ा घोटाला है और उसको लेकर हम लोग लगातार प्रदर्शन भी किए हैं. लेकिन सरकार ने जवाब नहीं दिया है. अब ठंड का मौसम आ गया. अब लोगों का न एसी चलेगा ना पंखा चलेगा. बावजूद इसके कई घर में बिजली बिल ज्यादा आ रहा है. सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए."- राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार क्यों सॉफ्ट दिखीं राबड़ी?: नीतीश कुमार पर महागठबंधन के शब्द बाण लगातार चल रहे हैं, लेकिन राबड़ी के अचानक नरम तेवर को देखकर हलचलें तेज हो गई हैं. महागठबंधन से अलग होकर नीतीश ने जब से एनडीए में वापसी की है, तब से कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं. इधर से उधर करने का टैग लाइन नीतीश के साथ जोड़ा जाता है. बीजेपी के साथ आने के बाद से खुद नीतीश कई बार अब इधर से उधर नहीं जाएंगे, बयान दे चुके हैं. इन सबके बीच राबड़ी देवी के नरम पड़ते तेवर ने कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है.
Politics
'उनका हक है..' नीतीश कुमार को लेकर नरम पड़े राबड़ी देवी के तेवर
'उनका हक है..' नीतीश कुमार को लेकर नरम पड़े राबड़ी देवी के तेवर नीतीश कुमार को लेकर राबड़ी देवी सॉफ्ट नजर आईं. कई मुद्दों को लेकर एनडीए सरकार पर हमला किया लेकिन सीएम के खिलाफ कुछ नहीं कहा. पटना: बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन भी काफी हंगामेदार रहा. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही अनिश
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
