अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार BJP नेता की हार्ट अटैक से मौत, 1 दिन पहले MLC चुनाव के लिए किया था निर्दलीय नामांकन

बिहार BJP नेता की हार्ट अटैक से मौत, 1 दिन पहले MLC चुनाव के लिए किया था निर्दलीय नामांकन Bihar News: बिहार के बीजेपी नेता और एमएलसी उम्मीदवार राजेश कुमार रोशन की हार्ट अटैक मौत हो गई। Bihar BJP MLC Candidate Die in Muzaffarpur: बिहार के बीजेपी नेता और निर्दलीय एमएलसी उम्मीदवार राजेश कुमार रोशन की ह

बिहार BJP नेता की हार्ट अटैक से मौत, 1 दिन पहले MLC चुनाव के लिए किया था निर्दलीय नामांकन

Article Advertisement

बिहार BJP नेता की हार्ट अटैक से मौत, 1 दिन पहले MLC चुनाव के लिए किया था निर्दलीय नामांकन Bihar News: बिहार के बीजेपी नेता और एमएलसी उम्मीदवार राजेश कुमार रोशन की हार्ट अटैक मौत हो गई। Bihar BJP MLC Candidate Die in Muzaffarpur: बिहार के बीजेपी नेता और निर्दलीय एमएलसी उम्मीदवार राजेश कुमार रोशन की हार्ट अटै से मौत हो गई।

Article Advertisement

उन्होंने तिरहुत सीट से शुक्रवार को स्नातक उम्मीदवार के तौर पर निर्दलीय नामांकन किया था। बता दें कि राजेश कुमार को सुबह 5 बजे घर पर दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर हाॅस्पिटल जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वे काफी समय से इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन गठबंधन समझौते के तहत सीट जेडीयू के कोटे में चली गई, इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को निर्दलीय नामांकन किया था। भूमिहार वोटर्स के बीच थी अलग पहचान भूमिहार पृष्ठभूमि से आने वाले राजेश कुमार रोशन बीजेपी के नेता थे। वे स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच चलाते हैं। भूमिहार वोटर्स के बीच उनकी अलग पहचान है। बता दें कि तिरहुत एनडीए का मजबूत गढ़ है। इससे पहले इस सीट पर देवेश चंद्र ठाकुर का कब्जा था। पिछले 22 सालों से इस सीट पर जेडीयू का कब्जा था। ऐसे में इस बार एनडीए की ओर से यहां अभिषेक झा कैंडिडेट हैं। इसके अलावा राजद ने वैश्व समुदाय से आने वाले गोपी किशन और जन सुराज ने डाॅ. विनायक गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से मुख्य पार्टियों के अलावा 6 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया है। यह सीट देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। यहां 5 दिसंबर को चुनाव होना है। वहीं नामांकन के लिए कल आखिरी दिन है। उपचुनाव के लिए मुजफ्फरपुर,वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के एक लाख 58 हजार 828 स्नातक मतदाता वोट करेंगे

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read