बिहार में फिर गिरा पुल; नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फिरा पानी!
रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा बिहार में एक बार फिर पुल गिरने का मामला सामने आया है।
समस्तीपुर में रेलवे स्टेशन के पास पुल अचानक से भराभर कर गिर गया।
इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
Politics
बिहार में फिर गिरा पुल; नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फिरा पानी! रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
बिहार में फिर गिरा पुल; नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फिरा पानी! रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा बिहार में एक बार फिर पुल गिरने का मामला सामने आया है। समस्तीपुर में रेलवे स्टेशन के पास पुल अचानक से भराभर कर गिर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। Bihar Bridge Collapse latest Update: बिहार मे

Article Advertisement
Article Advertisement
Bihar Bridge Collapse latest Update: बिहार में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।
मानसून की एंट्री के बाद से बिहार में एक के बाद एक पुल गिरने की खबरें सामने आ रही थीं।
कुछ दिन पहले तक यह मुद्दा बिहार की सियासत में जमकर सुर्खियां बटोर रहा था।
पुल गिरने का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पड़ा था कि समस्तीपुर में फिर एक पुल भरभरा कर गिर गया है।
समस्तीपुर में निर्माणाधीन पुल का स्पैन अचानक से नीचे गिर गया।
इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
वहां मौजूद लोगों में भाग दौड़ शुरू हो गई।
यह घटना नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास हुई है।
बीती रात हुआ हादसा समस्तीपुर के नंदनी रेलवे स्टेशन के पास बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का काम चल रहा था।
रविवार की देर शाम को 2 पिलर के बीच स्पैन रखा जा रहा था।
तभी अचानक से स्पैन नीचे गिर गया।
इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हादसे के निशान मिटाने की कोशिश नाकाम हादसे के बाद मौके पर जेसीबी को बुलाया गया।
जेसीबी ने रात भर में पुल के मलबे को मिट्टी में दबा दिया।
जाहिर है प्रशासन इस खबर को छिपाने की कोशिश कर रहा था।
मगर यह कोशिश नाकाम साबित हुई।
स्थानीय लोगों की मानें तो लापरवाही को छिपाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया था।
हालांकि स्पैन गिरने से नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं।
नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट बता दें कि बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का काम कई सालों से चल रहा है।
2011 में इस पुल की नींव रखी गई थी।
1603 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का काम 2016 में ही पूरा होना था।
मगर 1000 करोड़ से ज्यादा खर्च होने के बावजूद पुल का 60 प्रतिशत काम ही हो पाया है।
बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है।
हालांकि पुल बनने से पहले ही धराशायी हो गया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
