बिहार के इन 5 शहरों में होंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन, चंद मिनटों में पूरा होगा सफर; कहां तक पहुंची तैयारी?
Bihar Bullet Train: बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज हो गई है।
बुलेट ट्रेन राजधानी पटना समेत कई जिलों से होकर गुजरेगी।
Politics
बिहार के इन 5 शहरों में होंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन, चंद मिनटों में पूरा होगा सफर; कहां तक पहुंची तैयारी?
बिहार के इन 5 शहरों में होंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन, चंद मिनटों में पूरा होगा सफर; कहां तक पहुंची तैयारी? Bihar Bullet Train: बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज हो गई है। बुलेट ट्रेन राजधानी पटना समेत कई जिलों से होकर गुजरेगी। पटना जिले में 60 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रेनों

Article Advertisement
Article Advertisement
पटना जिले में 60 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा।
ट्रेनों के रूट भी निर्धारित कर लिए गए हैं।
पढ़िए कहां तक पहुंची इसकी तैयारी।
Bihar Bullet Train: बिहार में मेट्रो के बाद अब बुलेट ट्रेन लाने की तैयारी शुरू हो गई है।
ये ट्रेन बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी, इसके लिए हर जिले में एक स्टेशन बनाया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पटना में करीब 60.9 किमी लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा।
ट्रेन कहां से गुजरेगी इसको लेकर भी तैयारियां कर ली गई हैं।
अब इसमें जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा।
शहरी और गांव की जमीन का मुआवजा भी तय किया जा चुका है।
कहां पर बनेंगे स्टेशन बिहार में बुलेट ट्रेन पांच जिलों से होकर गुजरेगी।
जिसमें बक्सर, आरा, जहानाबाद, पटना और गया का नाम है।
ये ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
हर जिले का एक अपना स्टेशन होगा।
पहले चरण में बक्सर, पटना और गया में स्टेशन बनेंगे, जबकि दूसरे चरण में आरा और जहानाबाद में स्टेशन बनाए जाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना जिले में एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन के लिए 135.06 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जो 60 किमी तक फैला होगा. पटना जिले में बुलेट ट्रेन ट्रैक 58 गांवों से होकर गुजरेगा, जिसके नीचे एक ऊंचा ट्रैक और 61 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।
यह ट्रेन वाराणसी, बक्सर, पटना और हावड़ा सहित कई जगहों से गुजरते हुए दिल्ली और कोलकाता को जोड़ेगी।
क्या रहेगा ट्रेन का रूट बुलेट ट्रेन के रूट की बात करें तो ये दिल्ली से वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, गया, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिम बर्दमान, पूर्वी बर्धमान, हावड़ा, कोलकाता रहेगा।
इसके साथ ही नए रूट को लेकर भी चर्चा है।
अब देखना ये है कि इसपर काम कब तक शुरू होगा।
कितना मिलेगा जमीन का मुआवजा आमतौर पर सरकार किसी सरकारी काम के लिए अगर जमीन लेती है तो इस जमीन की कीमत से कहीं ज्यादा भुगतान करती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे इस प्रोजेक्ट के लिए 58 गांवों की 128 हेक्टेयर के करीब जमीन लेने वाला है।
इसके लिए जमीन मालिक को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
ये चार गुना मुआवजा ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगा, तो शहरी क्षेत्रों में दो गुना मुआवजा दिया जाएगा।
पटना में बुलेट ट्रेन का स्टेशन फुलवारी शरीफ में एम्स के पीछे बनाया जाना है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
