बिहार का सेमीफाइनल: नीतीश-तेजस्वी या प्रशांत किशोर, चारों सीटों पर किसका जोर?
Bihar Bypolls: बिहार में आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को तीन सीटों पर पिछले चुनाव में जीत मिली थी।
देखना होगा कि आरजेडी और माले अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाते हैं कि नहीं।
तरारी में माले ने राजू यादव को प्रत्याशी बनाया है।
Bihar Bypolls: बिहार में 2025 की अगली सर्दियों में विधानसभा के चुनाव होंगे, लेकिन उससे पहले 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को राज्य की सियासत में सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।
तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सबकी नजरें जनसुराज पार्टी पर टिकी हैं।
प्रशांत किशोर लगातार कैंपेनिंग कर रहे हैं और नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव पर भी निशाना साध रहे हैं।
चार सीटों का ये उपचुनाव प्रशांत किशोर की पार्टी का पहला चुनाव है।
माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर के सियासी मैदान में होने से चारों सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।
PK ने मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा उपचुनाव में प्रचार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बिहार को जाति और मुफ्त राशन के चंगुल से बाहर निकालना चाहते हैं।
इसलिए लोग जाति और मुफ्त राशन के लालच में वोट ना दें।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं बिहार को जाति और मुफ्त राशन के चक्रवात से बाहर निकालना चाहता हूं।
लालू यादव और नीतीश कुमार ने 35 साल तक बिहार को जाति के दलदल में धकेले रखा और अब 10 साल से नरेंद्र मोदी 5 किलो राशन देकर ठग रहे हैं।
अगर आप अपने बच्चों का भविष्य बेहतर करना चाहते हैं तो आपको जाति और मुफ्त राशन के नाम पर वोट देना बंद कर देना चाहिए।
चार सीटों पर महागठबंधन का इम्तिहान चार सीटों के इस उपचुनाव में देखें तो दांव पर महागठबंधन की प्रतिष्ठा है।
इमामगंज से पिछली बार जीतनराम मांझी जीते थे, बाकी तीन सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीते थे।
यानी रामगढ़, तरारी और बेलागंज में तीन सीटों पर महागठबंधन को अपनी जीत सुनिश्चित करनी है।
अगर महागठबंधन ऐसा नहीं कर पाता है तो निश्चित तौर पर आरजेडी और माले के लिए यह एक झटका होगा।
बेलागंज में आरजेडी Vs जेडीयू बेलागंज सीट पर आरजेडी नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटे विश्वनाथ कुमार सिंह लड़ रहे हैं।
उनके सामने जेडीयू की मनोरम देवी हैं।
प्रशांत किशोर की पार्टी से मोहम्मद अमजद और एआईएमआईएम के टिकट पर मोहम्मद जामिन अली हसन भी मैदान में हैं।
पिछली बार के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यहां से जीते थे।
इमामगंज सीट पर किसमें टक्कर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के संसद जाने से यह सीट खाली हुई है।
इस सीट पर जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन की पत्नी दीपा चुनाव लड़ रही हैं।
उनके सामने आरजेडी के रोशन मांझी हैं।
AIMIM के कंचन पासवान और जनसुराज के जितेंद्र पासवान भी इस सीट से चुनावी दंगल में हैं।
तरारी में आरजेडी Vs बीजेपी तरारी सीट महागठबंधन की एक और पार्टी माले के पास है।
यहां से पार्टी ने राजू यादव को टिकट दिया है।
उनके सामने बीजेपी ने पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत को टिकट दिया है।
रामगढ़ सीट पर होगी कांटे की टक्कर रामगढ़ सीट से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह मैदान में हैं।
पिछली बार इस सीट से उनके भाई सुधाकर सिंह विधायक चुने गए थे।
उनके लोकसभा चुनाव जीतने से यह सीट खाली हुई है।
बीजेपी ने 2015 में यहां से चुनाव जीतने वाले अशोक सिंह को फिर टिकट दिया है।
बीएसपी से सतीश कुमार सिंह यादव और जन सुराज पार्टी से सुशील कुमार सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं।
Article Advertisement
Politics
बिहार का सेमीफाइनल: नीतीश-तेजस्वी या प्रशांत किशोर, चारों सीटों पर किसका जोर?
बिहार का सेमीफाइनल: नीतीश-तेजस्वी या प्रशांत किशोर, चारों सीटों पर किसका जोर? Bihar Bypolls: बिहार में आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को तीन सीटों पर पिछले चुनाव में जीत मिली थी। देखना होगा कि आरजेडी और माले अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाते हैं कि नहीं। तरारी में माले ने राजू यादव को प्रत्याशी बन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
