Bihar Cabinet Meeting : जानिए किन-किन प्रस्तावों को नीतीश सरकार ने दी मंजूर Bihar Cabinet Meeting : राजधानी पटना से राजगीर की दूरी कम समय में सुविधा पूर्वक तय करने के लिए राज्य सरकार ने कई निर्णय लिये हैं।
इसी के तहत बिहराशरीफ पथ प्रमंडल के तहत नूरसराय से सिलाव के बीच 22.17 किलोमीटर लंबी दस मीटर चौड़ी सड़क की मंजूरी मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में दी गई।
Politics
Bihar Cabinet Meeting : जानिए किन-किन प्रस्तावों को नीतीश सरकार ने दी मंजूर
Bihar Cabinet Meeting : जानिए किन-किन प्रस्तावों को नीतीश सरकार ने दी मंजूर Bihar Cabinet Meeting : राजधानी पटना से राजगीर की दूरी कम समय में सुविधा पूर्वक तय करने के लिए राज्य सरकार ने कई निर्णय लिये हैं। इसी के तहत बिहराशरीफ पथ प्रमंडल के तहत नूरसराय से सिलाव के बीच 22.17 किलोमीटर लंबी दस मीटर चौड़

Article Advertisement
Article Advertisement
इसके लिए 236 करोड़ 65 लाख खर्च की प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई।
यह सड़क बसावट के बाहर-बाहर होकर गुजरेगी।
इससे कहीं भी जाम की समस्या नहीं रहेगी।
साथ की कुछ जगहों पर अंडरपास भी बनेगा।
इससे पटना से राजगीर जाना और आसान हो जाएगा।
कैबिनेट की बैठक के बाद पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि पटना से राजगीर जाने की सुविधा के लिए एक और सड़क प्रस्तावित है, जो करौटा से सालेपुर के बीच बनेगी।
इसके भी बन जान के बाद पटना से राजगीर की दूरी 85 किलोमीटर रह जाएगी।
पटना एयरपोर्ट से 75 मिनट में राजगीर तक की यात्रा सड़क के माध्यम से की जा सकेगी।
अभी यह दूरी करीब 100 किलोमीटर की पड़ती है।
गंगा पथ से जुड़ेगा आर ब्लॉक-दीघा रोड आर ब्लॉक-दीघा रोड को गंगा पथ से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए आर ब्लॉक-दीघा रोड फेज-2 के लिए 69 करोड़ 56 लाख की स्वीकृति कैबिनेट ने दे दी।
फेज वन के तहत आर ब्लॉक से दीघा रोड बन रही है, जो 15 अगस्त,2020 के पहले तैयार हो जाएगी।
फेज-2 के तहत दीघा से गंगा पथ को जोड़ने के लिए 1.3 किलोमीटर सड़क बनेगी।
छह माह में इस सड़क को तैयार कर लिया जाएगा।
इसके लिए एफसीआई से भी जमीन ली जाएगी, जिसके एवज में उसे 22 करोड़ का भुगतान होगा।
शेष राशि से 1.3 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी, जिसमें एक फ्लाई ओवर और अंडरपास भी बनेगा।
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि ऑर ब्लॉक फेज-1 और फेज-2 के बन जाने के बाद आर ब्लॉक से जेपी सेतु और गांधी सेतु भी जाना बहुत आसान हो जाएगा।
साथ ही अशोक राज पथ जाने में बहुत ही सुविधा हो जाएगा।
मानव श्रृंखला के लिए 19.40 करोड़ स्वीकृत 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला पर खर्च के लिए राज्य सरकार ने 19 करोड़ 40 लाख की स्वीकृति दी है।
इस राशि की निकासी बिहार आकस्मिकता निधि से की जाएगी।
गौरतलब हो कि जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, दहेज और बल-विवाह उन्मूलन को लेकर मानव श्रृंखला बनायी जानी है।
बिहार उच्च न्याय सेवा (संशोधन) नियमावली 2019 को स्वीकृति कैबिनेट द्वारा दी गई है।
कुल 21 प्रस्तावों पर मंजूरी मिली।
12 दिनों के अंदर 52 चिकित्सक बर्खास्त मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 16 चिकित्सकों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।
ये सभी चिकित्सक विभिन्न जिलों में पदस्थापित थे और आठ से 20 सालों से निरंतर अनुपस्थित थे।
पिछले 12 दिनों में राज्य सरकार ने 52 ऐसे चिकित्सकों को बर्खास्त किया है।
मंगलवार को जिन्हें बर्खास्त किया गया, उनमें अररिया में कार्यरत डॉ अकरम रिजवी और डॉ सुबोध कुमार, समस्तीपुर के डॉ उदयशंकर श्रीवास्तव, बेगूसराय की डॉ आशा कुमारी और डॉ उमेश कुमार, मधुबनी के डॉ दीनानाथ सिंह और डॉ राघवेश प्रसाद, भोजपुर के डॉ अशोक कुमार, सुपौल के डॉ कृष्ण प्रसाद, सीवान के डॉ राजू अग्रवाल, कटिहार के डॉ अजीत कुमार, पूर्णिया के डॉ विजय कुमार, गोपालगंज की डॉ राखी सिंह, सारण के डॉ जुवैत सल्फी तथा बक्सर के डॉ रमेश मिश्र शामिल हैं।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
