अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में पीएम मोदी की मां के अपमान पर मचा घमासान, चिराग पासवान ने कांग्रेस-राजद से मांगा जवाब

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के खिलाफ अपशब्दों को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। मामला कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ा है, जिसमें इंडिया गठबंधन के बैनर तले कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इसको लेकर एनडीए गठबंधन की महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई औ

बिहार में पीएम मोदी की मां के अपमान पर मचा घमासान, चिराग पासवान ने कांग्रेस-राजद से मांगा जवाब

Article Advertisement

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के खिलाफ अपशब्दों को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। मामला कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ा है, जिसमें इंडिया गठबंधन के बैनर तले कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई।

Article Advertisement

इसको लेकर एनडीए गठबंधन की महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई और बिहार बंद का आह्वान किया। चिराग पासवान का कांग्रेस-राजद पर हमला लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा: कांग्रेस और राजद ने अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया है, जो कहीं से भी सही नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संसद में प्रधानमंत्री को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया। पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी पर अब तक न तो माफी मांगी गई है और न ही खेद जताया गया है। बिहार बंद में महिला मोर्चा ने संभाली कमान एनडीए महिला मोर्चा ने "मां का अपमान नहीं सहेंगे" के नारे के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन की कमान संभाली। पटना के डाकबंगला चौराहा सहित कई जगहों पर महिलाओं ने गाड़ियां रोक दीं और दुकानों को बंद करवाया। एनडीए कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जब तक कांग्रेस और राजद के बड़े नेता सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे, आंदोलन जारी रहेगा। बिहार में माहौल गरमाया इस मुद्दे पर बिहार में लगातार बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। बीजेपी, जेडीयू और लोजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय माता का अपमान पूरे देश का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read