अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

‘कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया’, CM नीतीश का दावा फिर से जीतेगी एनडीए

‘कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया’, CM नीतीश का दावा फिर से जीतेगी एनडीए Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में अधिवक्ता समागम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वे कहीं नहीं जाएंगे। कुछ लोग पार्टी में गड़बड़ी कर रहे थे। कुछ लोगों ने इधर-उध

‘कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया’, CM नीतीश का दावा फिर से जीतेगी एनडीए

Article Advertisement

‘कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया’, CM नीतीश का दावा फिर से जीतेगी एनडीए Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में अधिवक्ता समागम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वे कहीं नहीं जाएंगे।

Article Advertisement

कुछ लोग पार्टी में गड़बड़ी कर रहे थे। कुछ लोगों ने इधर-उधर कर दिया था। नीतीश कुमार ने कहा कि वे पहले जिनके साथ थे, फिर से उनके साथ आ गए हैं। इसलिए सब लोग मजबूती से काम करें। बिहार में चुनावी साल के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने दावा किया है कि इस बार भी एनडीए की जीत होगी और ज्यादा वोटो से इस बार जीतना है। उन्होंने अधिवक्ता समागम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे इधर-उधर नहीं जाएंगे। कुछ लोग पार्टी में गड़बड़ी कर रहे थे। पार्टी के कुछ लोगों ने इधर-उधर कर दिया था, लेकिन अब वे फिर से उनके साथ आ गए हैं, जिनके साथ पहले थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती से काम करने को कहा। नीतीश कुमार शनिवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में वकीलों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नीतीश कुमार ने जीत का किया दावा नीतीश कुमार ने कहा कि ‘हमलोग पहले जिनके साथ थे उनके साथ फिर आ गए हैं।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मजबूती से काम कीजिए, इस बार भी हम लोग चुनाव जीतेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘अधिवक्ता समागम’ को सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विधि प्रकोष्ठ का गठन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। न्याय के साथ विकास की धारा को नीचे तक पहुंचाने में मदद करेंगे।   ‘बुलंदी के साथ एकजुट रहिए’ सीएम नीतीश ने कहा कि बुलंदी के साथ एकजुट रहिए। इस दौरान राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था। अब महिलाएं भी ठीक से काम कर रही हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी ही सरकार में महिलाओं के कल्याण के लिए काम किए गए, एक बार फिर सभी मिलकर और अधिक वोट से चुनाव जीतने का काम करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read