Nitish Kumar की तबीयत को क्या हुआ?
सामने आया बिहार CM का हेल्थ अपडेट; प्रगति यात्रा रोकी Bihar CM Nitish Kumar Latest Health Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
बिहार सीएम की तबीयत अचानक खराब हो गई है।
उन्होंने अपने कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
Nitish Kumar Health Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बीते कुछ दिन से ही खराब चल रही है।
खराब तबीयत के बावजूद कल वो गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे।
मगर राजभवन में स्थित भोज में नहीं पहुंच सके।
खबरों की मानें तो नीतीश ने अपना पूर्णिया का दौरा रद्द कर दिया है।
डॉक्टरों की टीम लगातार नीतीश पर नजर रखे हुए है।
नीतीश कुमार ने अपना कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है।
उन्होंने अपनी प्रगति यात्रा पर भी ब्रेक लगा दिया है।
क्यों खराब हुई नीतीश की सेहत?
यह खबर सुनने के बाद नीतीश के प्रशंसकों में भी खलबली मच गई है।
सभी के मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर नीतीश को क्या हुआ?
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश मौसमी बुखार से पीड़ित हैं।
डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन के लिए आराम करने की सलाह दी है।
इसलिए नीतीश कुमार अभी बेड रेस्ट पर हैं और वो किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
कैबिनेट सचिवालय ने जारी किया नोटिस आज यानी सोमवार को नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा था।
साथ ही आज से ही उनकी ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत होने वाली थी।
मगर मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस यात्रा को स्थगित कर दिया है।
बिहार के कैबिनेट सचिवालय विभाग ने नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।
नोटिस में लिखा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री की राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ को कुछ कारणों से पुन: निर्धारित किया गया है।
सीएम नीतीश अब 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे।
वहीं 29 जनवरी को वो कटिहार और 30 जनवरी को मधेपुरा का दौरा करेंगे।
राज्यपाल के भोज में नहीं पहुंचे नीतीश बता दें कि नीतीश कुमार हर साल दलित टोले में होने वाले झंडेत्तोलन कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे।
मगर इस बार नीतीश इस कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच सके।
वहीं बीते दिन जब नीतीश कुमार गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने पहुंचे, तो उनकी सेहत खराब लग रही थी।
इसकी पुष्टि तब हुई जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में भोज का आयोजन किया था।
मगर खराब तबीयत के कारण नीतीश ने इस भोज में हिस्सा नहीं लिया था।
खबरों की मानें तो नीतीश को मामूली सर्दी लगी है।
अभी उनका इलाज चल रहा है।
वहीं कुछ दिन में नीतीश पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
Politics
Nitish Kumar की तबीयत को क्या हुआ? सामने आया बिहार CM का हेल्थ अपडेट; प्रगति यात्रा रोकी
Nitish Kumar की तबीयत को क्या हुआ? सामने आया बिहार CM का हेल्थ अपडेट; प्रगति यात्रा रोकी Bihar CM Nitish Kumar Latest Health Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार सीएम की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्होंने अपने कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। Nitish Kumar

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


