अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Politics

बिहार के सरकारी कर्मियों की बढ़ेगी सैलरी, नीतीश सरकार जनवरी में देगी महंगाई-भत्ता का एरियर

बिहार के सरकारी कर्मियों की बढ़ेगी सैलरी, नीतीश सरकार जनवरी में देगी महंगाई-भत्ता का एरियर Bihar DA Arrear News: बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों को जनवरी 2025 में एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा। Bihar DA Arrear News: बिहार के सरक

बिहार के सरकारी कर्मियों की बढ़ेगी सैलरी, नीतीश सरकार जनवरी में देगी महंगाई-भत्ता का एरियर

Article Advertisement

बिहार के सरकारी कर्मियों की बढ़ेगी सैलरी, नीतीश सरकार जनवरी में देगी महंगाई-भत्ता का एरियर Bihar DA Arrear News: बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों को जनवरी 2025 में एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा। Bihar DA Arrear News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई-भत्ता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। इस साल एक जुलाई से 3% ज्यादा राशि जोड़ते हुए महंगाई-भत्ता का भुगतान किया जाना है। उससे पहले महंगाई-भत्ता 50% थी। लगभग 10 लाख सरकारी कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को बढ़ा हुआ भत्ता एरियर के रूप में मिलेगा। आपको बता दें, यह एरियर नवंबर की सैलरी के भुगतान में एड नहीं किया जाएगा। अगले साल जनवरी में एरियर मिलेगा, क्योंकि उसे दिसंबर की सैलरी में एड करके दिए जाने की संभावना है। 14 नवंबर को बढ़ाया 3% DA 14 नवंबर को सरकार ने 3% की बढ़ोतरी के साथ 53% महंगाई-भत्ता देने का फैसला लिया था। यह फैसला इस साल एक जुलाई से प्रभावी है। इससे साफ है कि महंगाई भत्ता में हुई बढ़ोतरी की राशि एरियर के रूप में मिलेगी। दिसंबर के वेतन तक 6 माह का एरियर बनेगा। हाई कोर्ट के न्यायाधीशों और विधान मंडल के कर्मियों के लिए महंगाई-भत्ता में बढ़ोतरी की मंजूरी के लिए अलग प्रोसेस अपनाया जाएगा। हालांकि, साल में दो बार महंगाई भत्ता(Dearness Allowance) में बढ़ोतरी होती है। पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में होती है। दोनों महीने की पहली डेट से बढ़ोतरी का प्रस्ताव असरदार होता है। डिसीजन में देर होने पर बकाया राशि एरियर के तौर पर दी जाती है। आईटी प्रबंधकों, सहायकों व कार्यपालक को मिलेगा लाभ अलग-अलग डिपार्टमेंट, जिलों, निदेशालयों और अलग-अलग कमीशन में काम कर रहे आईटी प्रबंधकों, आईटी सहायकों तथा कार्यपालक सहायकों को अब समूह स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलेगा। बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सुधार मिशन सोसायटी की शासी निकाय (Governing Bodies) की सोमवार को हुई बैठक में इसपर फैसला लिया गया। इस संबंध में अब इच्छुक बैंकों से प्रस्ताव लेकर ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस योजना के अमल करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को ऑथराइज्ड किया गया। बिहार में अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट, डायरेक्टरेट तथा कमीशन में 128 आईटी प्रबंधक, जिला, अनुमंडल तथा प्रखंड में 910 आईटी सहायक तथा 3099 कार्यपालक सहायक काम कर रहे हैं। इन सभी को ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सुधार मिशन द्वारा ग्रुप क, ख और ग के अधिकारियों के साथ-साथ कर्मियों की चल व अचल संपत्ति की घोषणा वेबसाइट पर होती है। इस काम में आईटी मैनेजर और असिस्टेंट की सेवा ली जाती है। आईटी का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस तथा बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के अधिकारियों द्वारा क्रय किए गए लैपटॉप का मुआवजा सोसायटी द्वारा किया जाता है। आईटी प्रबंधक व सहायक की देखरेख में जिज्ञासा हेल्पलाइन और बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने को लेकर समाधान हेल्पलाइन का संचालन भी किया जाता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read