अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Bihar में शुरू हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे, अब फसलों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

बिहार में डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसलों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग Bihar देश का पहला राज्य बन गया है जहां Bihar Agriculture Department ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत कर फसलों की रियल टाइम निगरानी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत खरीफ 2025-26 में करीब 1.99 करोड़ से अधिक प्लॉट्स का सर्वे किया जाएगा। इसस

Bihar में शुरू हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे, अब फसलों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

Article Advertisement

बिहार में डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसलों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग Bihar देश का पहला राज्य बन गया है जहां Bihar Agriculture Department ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत कर फसलों की रियल टाइम निगरानी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत खरीफ 2025-26 में करीब 1.99 करोड़ से अधिक प्लॉट्स का सर्वे किया जाएगा।

Article Advertisement

इससे सभी 38 जिलों और 30,652 से अधिक गांवों की फसलों का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इस पहल से कृषि योजनाओं में सटीकता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता में बड़ा सुधार होगा। अब किसी भी जिले में किस फसल की कितने क्षेत्र में खेती हो रही है, यह डिजिटल रूप से तुरंत देखा जा सकेगा। किसानों को होगा सीधा लाभ डिजिटल क्रॉप सर्वे की मदद से किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर और सही तरीके से मिल सकेगा। कृषि विभाग इस सर्वे के लिए उपग्रह आधारित आंकड़े, ड्रोन तकनीक, मोबाइल एप्स और ई-गवर्नेंस टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है। इससे: फसल उत्पादन की सही स्थिति का पता चलेगा बीमा और सब्सिडी योजनाओं का लाभ सटीक किसानों तक पहुंचेगा किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान संभव होगा बना देश का पहला डिजिटल कृषि निदेशालय राज्य सरकार ने कृषि के क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए Digital Agriculture Directorate का गठन किया है। अपने तरह का यह देश का पहला निदेशालय है। इसके माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ रियल-टाइम में किसानों तक पहुंचेगा। सरकार की योजनाबद्ध नीतियों और आधुनिक तकनीक के समावेश से बिहार की कृषि प्रणाली अब पारंपरिक ढांचे से निकलकर एक आधुनिक और लाभकारी प्रणाली में बदल रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read