बिहार में BJP-JDU की दोस्ती किस वजह से टूटी, सीएम नीतीश के बयान के मायने क्या?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद सियासत गरमा गई है।
सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोग हमेशा से ही साथ रहे हैं।
हमारी पार्टी वाला बीच में कुछ गड़बड़ कर दिया।
वे यहीं पर बैठे हैं।
अब उन्हीं से पूछिए।
बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है।
गुरुवार को मधुबनी में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया था।
इस दौरान उन्होंने इशारों में अपनी ही पार्टी के नेता पर एक बयान दिया।
सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी के एक नेता ने गड़बड़ की जिसकी वजह से बीजेपी के साथ 2022 में गठबंधन टूट गया था।
इस दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने इशारों में अपनी पार्टी के नेता पर सवाल खड़े किए।
बिहार में सियासत गरमाई उनके इस बयान के बाद बिहार में एक बार फिर सियासत गरमा गई है।
सीएम ने अपने संबोधन के दौरान किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन ये कह दिया कि वह नेता उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं।
सीएम के बयान के बाद यह अटकले लगाई जा रही है कि यह नेता कोई और नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हैं।
क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष संजय झा से पहले ललन सिंह ही जेडीयू के अध्यक्ष थे।
2022 में बीजेपी से अलग हुए थे नीतीश कुमार सीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम लोग हमेशा से ही साथ रहे हैं लेकिन बीच में कुछ गड़बड़ कर दिया हमारा पार्टी वाला और वे यहीं पर बैठे हैं।
अब उन्हीं से पूछिए…बाद में उन्हीं को लगा कि वे लोग गड़बड़ है और हम लोग उनको छोड़ दिए।
अब हम लोग कभी उन लोगों के साथ नहीं जा सकते हैं।
वे लोग सब गड़बड़ किए हैं।
2005 में पहली बार हम लोगों ने साथ ही चुनाव लड़ा था।
ये सब साथ ही थे।
ऐसे टूटा था गठबंधन बता दें कि नीतीश कुमार और बीजेपी ने मिलकर 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा था।
चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी 43 सीटों पर सिमट गई थी जिसका ठीकरा उन्होंने चिराग पासवान पर फोड़ा था।
हालांकि इसके बाद उन्होंने बीजेपी के समर्थन से उन्होंने सरकार बनाई थी।
2022 में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने खुलासा करते हुए कहा था कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है।
इसकी एक बड़ी वजह तत्कालीन केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मोदी सरकार से नजदीकियां बढ़ना भी था।
Article Advertisement
Politics
बिहार में BJP-JDU की दोस्ती किस वजह से टूटी, सीएम नीतीश के बयान के मायने क्या?
बिहार में BJP-JDU की दोस्ती किस वजह से टूटी, सीएम नीतीश के बयान के मायने क्या? बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोग हमेशा से ही साथ रहे हैं। हमारी पार्टी वाला बीच में कुछ गड़बड़ कर दिया। वे यहीं पर बैठे हैं। अब उन्हीं से पूछिए। बिहार के विधानसभा चुनाव

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
