पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजने ही वाला है।
राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत में चुनाव होना है, लेकिन तारीखों को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है।
अनुमान है कि चुनाव आयोग सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में पूरे शेड्यूल की घोषणा कर सकता है।
कब खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल?
वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है।
इससे पहले चुनाव कराना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है।
NDA की रणनीति: फिर नीतीश पर दांव NDA (भाजपा, जेडीयू, लोजपा-रामविलास, हम) ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है।
हालांकि सीट शेयरिंग पर अब भी जेडीयू और बीजेपी के बीच अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।
2020 चुनाव में जेडीयू ने 122 सीटों , जबकि बीजेपी ने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
इनमें से 7 सीटें HAM को दी गई थीं।
हाल ही में जेपी नड्डा पटना दौरे पर आए थे लेकिन नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की वजह से दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो पाई।
INDIA गठबंधन का फोकस तेजस्वी पर विपक्षी INDIA गठबंधन (RJD, कांग्रेस, वामपंथी दल) ने इस बार तेजस्वी यादव को फ्रंट पर लाकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है।
राहुल गांधी और तेजस्वी दोनों अपनी-अपनी यात्राओं से वोटरों को साधने की कोशिश में जुटे हैं।
हालांकि उम्मीदवारों के नामों पर अभी भी अंतिम मुहर नहीं लगी है।
नए ‘गेम चेंजर’ की एंट्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पांच क्षेत्रीय दलों के साथ नया ‘समाजवादी मोर्चा’ गठित किया है।
दूसरी ओर प्रशांत किशोर (PK) अपनी जन सुराज यात्रा के जरिये तीसरा विकल्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
दोनों बड़े गठबंधनों को ये कितना नुकसान पहुंचाएंगे, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि ये चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
👉 Bihar Election 2025 की हर बड़ी खबर और राजनीतिक विश्लेषण पढ़ने के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live
Article Advertisement
Politics
Bihar Election 2025: तारीखों पर सस्पेंस बरकरार, गठबंधनों में सीटों पर खींचतान तेज
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजने ही वाला है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत में चुनाव होना है, लेकिन तारीखों को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। अनुमान है कि चुनाव आयोग सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में पूरे शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। कब खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यका

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
