अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

Bihar Election से पहले इस पार्टी को बड़ा झटका, कन्हैया कुमार ने छोड़ी पार्टी

Bihar Election से पहले इस पार्टी को बड़ा झटका, कन्हैया कुमार ने छोड़ी पार्टी Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने हैं। इस बीच राजनीतिक दलों से इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राज्य की एक पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है। ब

Bihar Election से पहले इस पार्टी को बड़ा झटका, कन्हैया कुमार ने छोड़ी पार्टी

Article Advertisement

Bihar Election से पहले इस पार्टी को बड़ा झटका, कन्हैया कुमार ने छोड़ी पार्टी Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने हैं। इस बीच राजनीतिक दलों से इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राज्य की एक पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

Article Advertisement

ताजा मामला नवादा से सामने आया है। बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इसी बीच राजनीतिक दलों में इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है। बिहार की राजनीति में पैर पसार रहे जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है। नवादा की धरती पर शुक्रवार को पहली बार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आगमन हुआ था। आगमन के बाद उनके करीबी नेता ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुखिया कन्हैया कुमार बादल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। प्रशांत किशोर पर लगाए ये आरोप हिसुआ क्षेत्र के रहने वाले सांगा संजीत उर्फ कन्हैया कुमार बादल ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी। कन्हैया कुमार बादल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह हिसुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और किसी भी कीमत पर अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करेंगे। कन्हैया कुमार बादल के साथ इस्तीफा देने वालों में अनंत कुमार, डॉ. प्रदीप शर्मा, धर्मवीर कुमार, सुरेंद्र राजवंशी, उदय शंकर, कुलदीप राजवंशी और महेश यादव जैसे कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं। कन्हैया कुमार बादल ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों का उनके साथ जमावड़ा है, जिनका कोई इतिहास ही नहीं है। मैं इस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं और जनता के बीच में निर्दलीय चुनाव लड़के दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में ऐसे लोग हैं जिन्होंने कभी संघर्ष नहीं किया। ऐसे लोगों का हम खुद ही बहिष्कार करते हैं। पार्टी छोड़ने के पीछे ये वजह आई सामने बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रशांत किशोर के नवादा आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया कुमार बादल को मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया था। इसी घटना से आहत होकर उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला किया। कन्हैया कुमार ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पार्टी से 21,000 रुपये का प्रत्याशी रसीद भी कटाया था। उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ उनकी कई करीबी तस्वीरें भी जारी की हैं, जो उनकी निकटता को दर्शाती हैं। पार्टी में मचा हड़कंप इस्तीफे के बाद जन सुराज पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। कन्हैया कुमार ने पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि पार्टी में 5000 से अधिक व्यक्ति को जोड़ने का काम मेरे द्वारा किया गया था। पिछले 25 वर्षों से समाजसेवी का काम कर रहा हूं और पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हमें रखा गया था। 3 महीने में मैंने पार्टी को खड़ा किया, लेकिन नवादा के कुछ ऐसे लोग थे, जो प्रशांत किशोर के आने के बाद मुझे मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया, जिससे हमारे समर्थकों को ठेस पहुंचा।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read