बिहार में 48 घंटे में 8 तटबंध ध्वस्त, 20 की मौत, 16 जिलों में 10 लाख आबादी प्रभावित बिहार में बाढ़ के चलते 16 जिलों की 10 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है।
सोमवार की देर तक मिली जानकारी के मुताबिक 8 तटबंध टूटे हैं।
20 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग लापता हैं।
Politics
बिहार में 48 घंटे में 8 तटबंध ध्वस्त, 20 की मौत, 16 जिलों में 10 लाख आबादी प्रभावित
बिहार में 48 घंटे में 8 तटबंध ध्वस्त, 20 की मौत, 16 जिलों में 10 लाख आबादी प्रभावित बिहार में बाढ़ के चलते 16 जिलों की 10 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। सोमवार की देर तक मिली जानकारी के मुताबिक 8 तटबंध टूटे हैं। 20 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग लापता हैं। बिहार में कोसी और उसकी सहायक नदियों का कहर

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार में कोसी और उसकी सहायक नदियों का कहर जारी है।
उत्तर और पूर्वी बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह है।
बेतिया में गंडक नदी का रौद्र रूप जारी है।
चंपारण के बेतिया में दक्षिणी पटजीरवा के इमली ढाला के पास रिंग बांध 70 फीट से ज्यादा टूट गया है।
इससे एक दिन पहले बगहा में बांध टूटा था, जिसके बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया था।
रिंग बांध के टूटने के पीछे भी इंजीनियरों की लापरवाही बताई जा रही है, क्योंकि बांध सिपेज होने से टूटा है।
बेतिया में देर रात साढ़े ग्यारह बजे बांध टूटा, जिसके चलते बैरिया प्रखंड में अफरातफरी का माहौल बन गया।
इलाके के दर्जनों गांवों के बाढ़ में डूबने का खतरा मंडराने लगा है।
गांव में पानी भरता देख लोग अपने-अपने घरों से सामान निकाल रहे हैं।
ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।
कहां-कहां टूटा तटबंध बेतिया के अलावा बिहार में सीतामढ़ी के बेलसंड में बायां तटबंध टूटा है।
इसके साथ ही रून्नी सैदपुर के नुनौरा और तिलक ताजपुर में बागमती का बांध टूटा है।
पश्चिम चंपारण के बगहा-1 प्रखंड के खैरटवा गांव में गंडक नदी पर स्थित चंपारण तटबंध टूटा है।
दरभंगा के कीरथपुर प्रखंड में तेतरी गांव में कोसी नदी का तटबंध टूटने की खबर है।
शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के छपरा गांव में बागमती नदी का दायां तटबंध ध्वस्त हो गया है।
भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में अलग-अलग जिलों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग लापता हैं।
नदियों में भारी मात्रा में पानी होने के चलते राज्य के 10 जिलों खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल और भोजपुर में तटबंधों पर भारी दबाव है।
16 जिलों की 10 लाख आबादी प्रभावित बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि 106 इंजीनियरों की टीम मैदान में उतारी गई है।
तटबंध टूटे नहीं, इसके लिए इंजीनियरों को तत्काल मरम्मत की हिदायत दी गई है।
नेपाल में पानी थमने के बाद कोसी के वीरपुर बैराज का डिस्चार्ज घटकर 1.92 लाख रह गया है, जबकि गंडक के वाल्मीकिनगर बैराज का पानी 1.66 लाख क्यूसेक रह गया है।
कोसी का पानी अब मधेपुरा और खगड़िया जिले के कई गांवों में फैल गया है।
सबसे ज्यादा तबाही सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में हुई है।
गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
राज्य के 16 जिलों की तकरीबन 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
बाढ़ के चलते सात जिलों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
वाराणसी और रांची से एनडीआरएफ की 6 टीमें प्रभावित इलाकों में लगाई गई है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
